Tabu: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बांग्ला' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एक अरसे बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की वापसी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस फिल्म की दमदार कास्ट ने लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। हॉरर-कॉमेडी 'भूत बांग्ला' में एक्ट्रेस तब्बू भी नजर आएंगी। 'हेरा फेरी' (2000) के बाद यह तिकड़ी फिर से एक साथ आई है, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया की उनको प्रियदर्शन और अक्षय के साथ दुबारा से काम करके कैसा लग रहा है।
तब्बू ने कहा कि प्रियदर्शन और अक्षय के साथ काम करना उनके लिए घर जैसा फील देता है और उनके साथ काम करने में हमेशा कम्फर्टेबल फील करती हूं। तब्बू ने 'भूत बांग्ला' अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के साथ फिर से काम करने के लिए काफी एक्साईटेड है।
अक्षय के साथ 'भूत बांग्ला' में नजर आएंगी तब्बू
हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में तब्बू ने बताया, "हेरा फेरी (2000) के बाद मैं दोबारा प्रियदर्शन और अक्षय के साथ काम कर रही हूं। साथ ही, 'क्रू' (2024) के बाद फिर से एकता कपूर के साथ जुड़ना भी खास है।" तब्बू ने आगे कहा कि 'भूत बांग्ला' करते हुए उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह अपने घर लौट रही हैं। उन्होंने बताया, "मैंने लंबे समय से अक्षय और प्रियदर्शन के साथ काम नहीं किया, लेकिन फिर भी सब कुछ सहज लग रहा है।"
'घर वापसी जैसा फील हो रहा'
एक्ट्रेस ने आगे कहा, "ऐसा नहीं लग रहा कि कुछ नया शुरू हो रहा है, बल्कि ऐसा लग रहा है कि मैं अपने पुराने दोस्तों के साथ फिर से जुड़ रही हूं। मैं एक्साइटेड हूं कि इतने सालों बाद उनके साथ काम करने का अनुभव कैसा रहेगा।" पिछले महीने तब्बू ने आधिकारिक तौर पर बताया कि वह 'भूत बंगला' का हिस्सा हैं। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की जिस पर फिल्म का नाम लिखा था। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, "हम यहां बंद हैं।"
'भूत बांग्ला' फिल्म को बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत शोभा कपूर और एकता कपूर ने बनाया है। इसमें अक्षय कुमार की कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स भी शामिल है। फिल्म की कहानी आकाश ए कौशिक ने लिखी है, जबकि पटकथा रोहन शंकर, अभिलाष नायर और प्रियदर्शन ने तैयार की है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और तब्बू के साथ परेश रावल, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और गोवर्धन असरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।