Get App

Bhooth Bangla: 'बिल्कुल घर जैसा...', 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ काम करने पर बोली तब्बू, दिया ये बड़ा अपडेट

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बांग्ला' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और तब्बू की दमदार जोड़ी नजर आएगी। प्रियदर्शन के डाररेक्शन में बन रही इस हॉरर-कॉमेडी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। तब्बू ने कहा कि प्रियदर्शन और अक्षय के साथ दुबारा से काम करके कैसा लग रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 24, 2025 पर 6:33 PM
Bhooth Bangla: 'बिल्कुल घर जैसा...', 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के साथ काम करने पर बोली तब्बू, दिया ये बड़ा अपडेट
Bhooth Bangla: हॉरर-कॉमेडी 'भूत बांग्ला' में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस तब्बू भी नजर आएंगी

Tabu: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बांग्ला' को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। एक अरसे बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की वापसी ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस फिल्म की दमदार कास्ट ने लोगों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। हॉरर-कॉमेडी 'भूत बांग्ला' में एक्ट्रेस तब्बू भी नजर आएंगी। 'हेरा फेरी' (2000) के बाद यह तिकड़ी फिर से एक साथ आई है, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया की उनको प्रियदर्शन और अक्षय के साथ दुबारा से काम करके कैसा लग रहा है।

तब्बू ने कहा कि प्रियदर्शन और अक्षय के साथ काम करना उनके लिए घर जैसा फील देता है और उनके साथ काम करने में हमेशा कम्फर्टेबल फील करती हूं। तब्बू ने 'भूत बांग्ला' अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के साथ फिर से काम करने के लिए काफी एक्साईटेड है।

अक्षय के साथ 'भूत बांग्ला' में नजर आएंगी तब्बू

हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में तब्बू ने बताया, "हेरा फेरी (2000) के बाद मैं दोबारा प्रियदर्शन और अक्षय के साथ काम कर रही हूं। साथ ही, 'क्रू' (2024) के बाद फिर से एकता कपूर के साथ जुड़ना भी खास है।" तब्बू ने आगे कहा कि 'भूत बांग्ला' करते हुए उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह अपने घर लौट रही हैं। उन्होंने बताया, "मैंने लंबे समय से अक्षय और प्रियदर्शन के साथ काम नहीं किया, लेकिन फिर भी सब कुछ सहज लग रहा है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें