Adipurush ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर किया लगभग 100 करोड़ का कलेक्शन, आलोचना के बावजूद थियेटर में उमड़ी दर्शकों की भीड़

आदिपुरुष (adipurush) का सबसे पहला टीचर पिछले साल रिलीज किया गया था। जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर दर्शकों की खासी आलोचना और नाराजगी का सामना करना पड़ा था। फिल्म के रिलीज होने के बाद जिस चीज को लेकर सबसे ज्यादा आलोचना और नाराजगी देखी जा रही है वो हैं इसके डायलॉग्स। हालांकि इन निगेटिव रुझानों के बाद भी फिल्म ने पहले ही दिन सभी पांच भाषाओं को मिलाकर 98 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज की है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग से भी दर्शकों को खासी उम्मीदें थीं

अपडेटेड Jun 17, 2023 पर 3:38 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ऑडियंस और फिल्म समीक्षकों दोनों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के प्रतिक्रिया के बावजूद आदिपुरुष (adipurush) ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की

साल 2023 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक आदिपुरुष (adipurush) 16 जून को सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है। ऑडियंस और फिल्म समीक्षकों दोनों की मिली-जुली प्रतिक्रिया के प्रतिक्रिया के बावजूद इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। मीडिया में चल रही खबरों की अगर मानें तो इस फिल्म ने पहले ही दिन लगभग 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की पठान (Pathaan) के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर दूसरी सबसे अच्छी ओपनिंग वाली फिल्म है।

पहले दिन हुई इतनी कमाई

आदिपुरुष (adipurush) का सबसे पहला टीजर पिछले साल रिलीज किया गया था। जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर दर्शकों की खासी आलोचना और नाराजगी का सामना करना पड़ा था। फिल्म के रिलीज होने के बाद जिस चीज को लेकर सबसे ज्यादा आलोचना और नाराजगी देखी जा रही है वो हैं इसके डायलॉग्स। हालांकि इन निगेटिव रुझानों के बाद भी फिल्म ने पहले ही दिन सभी पांच भाषाओं को मिलाकर 98 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज की है। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग से भी दर्शकों को खासी उम्मीदें थीं।

दिल्ली HC में प्रभास की 'Adipurush' के खिलाफ दायर की गई जनहित याचिका, कहा- हिंदुओं में राम, सीता, हनुमान की खास छवि है


हिंदी में फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपये

फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर रखने वाले Sacnilk.com के मुताबिक, पहले दिन हिंदी वर्जन का कलेक्शन करीब 35 करोड़ रुपये था। आदिपुरुष इस साल की दूसरी फिल्म बन गई है जिसने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतनी बंपर कमाई की है। शुरुआती अनुमानों से संकेत मिलता है कि फिल्म ने पहले दिन दुनिया भर में 140 करोड़ रुपये की कमाई की है। दूसरी ओर, Sacnilk ने बताया कि आदिपुरुष ने पहले दिन भारत में सभी पांच भाषाओं में 86.5 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म आदिपुरुष के हिंदी वर्जन ने इस साल के रिकॉर्ड तोड़ पठान से भी कम कमाई की है। पिछले साल, KGF 2 (हिंदी) ने भी 54 करोड़ रुपये के मेगा कलेक्शन के साथ ओपनिंग की थी। हालांकि, आदिपुरुष ने पिछले साल के ब्रह्मास्त्र के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिसने ओपनिंग डे पर लगभग 36 करोड़ रुपये बटोरे थे। गौरतलब है कि प्रभास स्टारर बाहुबली 2 और साहो ने पहले दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।