AI ने बदली सुपरहीरोज की काया, आयरनमैन, कैप्टन अमेरिका और थॉर को बनाया मोटा

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में नजर आने वाले सारे सुपरहीरोज के फैन दिवाने हैं। आयरन मैन या फिर टोनी स्टार्क, कैप्टन अमेरिका, थॉर, हल्क, स्पाइडर मैन, ग्रूट और डॉक्टर स्ट्रेंज जैसे सुपरहीरोज की बड़े पर्दे पर एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हालांकि दुनिया को बाहरी ताकतों और थैनोस से भी बचाने वाले ये सुपरहीरोज आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस से खुद को नहीं बचा पाए हैं। जी हां सही सुना आपने एआई ने इन सुपरहीरोज की काया ही पलट कर रख दी है

अपडेटेड Jun 21, 2023 पर 6:06 PM
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में नजर आने वाले सारे सुपरहीरोज के फैन दिवाने हैं। आयरन मैन या फिर टोनी स्टार्क, कैप्टन अमेरिका, थॉर, हल्क, स्पाइडर मैन, ग्रूट और डॉक्टर स्ट्रेंज जैसे सुपरहीरोज की बड़े पर्दे पर एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं

भारत सहित पूरी दुनिया में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) के फैन बड़ी तादाद में हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है इसकी सुपर हिरोज फिल्में। पिछले कुछ सालों के दौरान अवेंजर्स, अवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन, आयरनमैन के तीनों पार्ट, अवेंजर्स इंफिनिटी वॉर और अवेंजर्स इंडगेम जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तबाही मचाते हुए कमाई के सारे रिकॉर्डों को ध्वस्त किया है। इन फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत हैं इनमें नजर आने वाले सुपहीरोज।

AI ने बदली सुपरहीरोज की काया

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) में नजर आने वाले सारे सुपरहीरोज के फैन दिवाने हैं। आयरन मैन या फिर टोनी स्टार्क, कैप्टन अमेरिका, थॉर, हल्क, स्पाइडर मैन, ग्रूट और डॉक्टर स्ट्रेंज जैसे सुपरहीरोज की बड़े पर्दे पर एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हालांकि दुनिया को बाहरी ताकतों और थैनोस से भी बचाने वाले ये सुपरहीरोज आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस से खुद को नहीं बचा पाए हैं। जी हां सही सुना आपने एआई ने इन सुपरहीरोज की काया ही पलट कर रख दी है। दरअसल इन दिनों इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें बेहद ही ज्यादा तेजी से वायरल हो रही हैं। जिनमें मार्वल के सुपरहीरोज काफी ज्यादा मोटे नजर आ रहे हैं।


AI ने बनाया सुपरहीरोज को मोटा

इन दिनों सुपरहीरोज से भी ज्यादा अगर किसी ने तहलका मचा कर रखा है तो वो है आर्टिफीशीयल इंटेलिजेंस। इन दिनों इंटरनेट पर कुछ तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिनमें मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के कुछ सुपरहीरोज नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में थॉर, कैप्टन अमेरिका, आयरनमैन, स्पाइडर मैन, डेडपूल, ब्लैक पैंथर, डेयरडेविल, डॉक्टर स्ट्रैंज और ग्रूट जैसे सुपरहीरोज को मोटा दिखाया गया है। हैरान करने वाली बात ये है कि हमेशा ही फिट एंड फाइन रहने और दिखने वाले ये सुपरहीरोज इन तस्वीरों में काफी ज्यादा मोटे दिख रहे हैं। तस्वीरों में ये सभी सुपरहीरोज किसी कैफे जैसी जगह पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।