Abhishek-Aishwarya: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक दूसरे से बिल्कुल अलग है! को स्टार ने कर दिया बड़ा खुलासा

Abhishek-Aishwarya: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को 17 साल बीत चुके हैं, लेकिन बीच-बीच में उनके संबंधों में दरार की अफवाहें जरूर सामने आईं। हाल ही में कपल के साथ काम कर चुकी तनाज ईरानी ने बताया कि अभिषेक बच्चन बहुत ही मजेदार और शरारती इंसान हैं

अपडेटेड Dec 07, 2024 पर 9:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Abhishek-Aishwarya: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक दूसरे से बिल्कुल अलग है! तनाज ईरानी ने किया बड़ा खुलासा

Abhishek-Aishwarya: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने 2007 में शादी की थी। वहीं पिछले कुछ महिनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें की जा रहीं है। इस कपल की शादीशुदा जिंदगी को लेकर उड़ रही अफवाहों के बीच उनके साथ फिल्म ने काम कर चुकी एक को स्टार ने एक बड़ा खुलासा किया है।

को स्टार ने किया बड़ा खुलासा

"कुछ ना कहो" (2003) फिल्म में अभिषेक बच्चन की को-स्टार तनाज ईरानी ने सेट से जुड़ी यादें साझा कीं। उन्होंने, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को एक-दूसरे से बिल्कुल अलग स्वभाव का बताया है। तनाज ने अभिषेक को एक मस्तीखोर और शरारत करने वाला व्यक्ति बताया, जो हमेशा हंसी-ठिठोली में रहता था। वहीं ऐश्वर्या को अपने काम के प्रति समर्पित और गंभीर बताया।


एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं कपल

हिन्दी रश को दिए गए एक इंटरव्यू में तनाज ने बताया कि, कैसे कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने अभिषेक पर एक प्रैंक प्लान किया था। एक सीन के दौरान, वैभवी ने तनाज से कहा कि वह अचानक से चिल्लाने और नाटक करने लगें। तनाज ने इसे पहले दिन ही किया और यह बहुत मजेदार था। तनाज ने ऐश्वर्या के साथ काम करने के अनुभव को बताते हुए कहा कि, ऐश्वर्या बेहद गंभीर हैं और अभिषेक से बिल्कुल विपरीत हैं। उन्होंने ऐश्वर्या की खूबसूरती की तारीफ भी की और कहा कि "उनकी सुंदरता इतनी है कि उनके साथ समय बिताने के बाद जब मैं खुद को आईने में देखती, तो मैं सचेत हो जाती। वह इतनी खूबसूरत हैं जैसे कोई गुड़िया।"

हाल ही में अभिषेक और ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं, जिसमें वे एक इवेंट में आयशा जुल्का, अनु रंजन और अन्य लोगों के साथ पोज दे रहे थे। इनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में दोनों का साथ देखकर उनके प्रशंसक काफी खुश है। इस अवसर पर ऐश्वर्या की मां बृंदा राय भी मौजूद थीं।

एक साथ फिल्म करने को तैयार बॉलीवुड के तीनों खान, बस इस चीज का है इंतजार, आमिर खान ने किया बड़ा खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।