Samrat Prithviraj: अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' यूपी में टैक्स फ्री, फिल्म देखने के बाद सीएम योगी ने किया ऐलान

फिल्म स्क्रीनिंग के मौके पर अक्षय कुमार सीएम योगी आदित्यनाथ को कई मौकों पर सीन के बारे में जानकारी देते नजर आए। सीएम योगी भी उन्हें ध्यान से सुनते दिखाई दिए। यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है

अपडेटेड Jun 02, 2022 पर 4:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Samrat Prithviraj फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज (Samrat Prithviraj)' को राज्य में टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। अक्षय कुमार की तरफ से योगी कैबिनेट के लिए गुरुवार को फिल्म की 'स्पेशल स्क्रीनिंग' रखी गई थी। इसके तुरंत बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सम्राट पृथ्वीराज को टैक्स फ्री करने की घोषणा की। योगी सरकार ने 'द कश्मीर फाइल्स' को भी टैक्स फ्री किया था।

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर ने यूपी की राजधानी लखनऊ में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर बनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। फिल्म स्क्रीनिंग के मौके पर अक्षय कुमार सीएम योगी आदित्यनाथ को कई मौकों पर सीन के बारे में जानकारी देते नजर आए। सीएम योगी भी उन्हें ध्यान से सुनते दिखाई दिए। स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया, जिसकी जानकारी सीएम योगी ने खुद ट्वीट करके दी है।


फिल्म देखने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ सम्राट पृथ्वीराज से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने फिल्म की सराहना करते हुए निर्देशक और कलाकारों को भारत की समृद्ध संस्कृति दिखाने के लिए बधाई दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म में भारत के इतिहास को खूबसूरती से दिखाया है। इसलिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं।

अक्षय कुमार ने बुधवार को कहा कि शिक्षा मंत्रालय को हिंदू राजाओं के योगदान पर संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी कहानियों को उन मुगल बादशाहों के साथ 'संतुलित' करने की जरूरत है जिन्हें स्कूल की किताबों में अधिक स्थान मिलता है। राजपूत योद्धा पर आधारित अपनी ऐतिहासिक फिल्म सम्राट पृथ्वीराज की रिलीज से पहले कुमार ने कहा कि यह दुख की बात है कि हम अपने राजाओं के बारे में नहीं जानते।

"सम्राट पृथ्वीराज" फिल्म यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित है। इसका निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। फिल्म में अभिनेता संजय दत्त, सोनू सूद भी हैं। 2017 में मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी पारी की शुरूआत कर रही हैं। यह फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।