Get App

पेरिस से लौटते ही आलिया भट्ट ने अपनी फोटो से ऐश्वर्या राय को किया क्रॉप! जानिए क्या है पूरा मामला

Paris Fashion Week: हाल ही में पेरिस फैशन वीक से कुछ ऐसी फोटो सामने आई हैं, जिसे देखते ही सोशल मीडिया में एक अलग मुद्दा बन गया है। दरअसल, आलिया भट्ट ने पेरिस फैशन वीक की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जिसमें ऐश्वर्या राय की फोटो क्रॉप कर दिया है। ऐसे में आलिया पर फोटो क्रॉप करने का फैंस ने आरोप लगाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2024 पर 6:05 PM
पेरिस से लौटते ही आलिया भट्ट ने अपनी फोटो से ऐश्वर्या राय को किया क्रॉप! जानिए क्या है पूरा मामला
Paris Fashion Week: कहा जा रहा है कि आलिया भट्ट को ऐश्वर्या राय से बहुत ज्यादा जलन (Jealousy) हो रही है।

बॉलीवुड की सतरंगी दुनिया चकाचौंध से भरी होती है। कब कौन किसे दरकिनार कर रहा है, इसकी गॉसिप हमेशा चलती रहती है। हाल ही में आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय के बीच कुछ अलग ही मामला नजर आ रहा है। दरअसल, आलिया भट्ट और ऐश्वर्या राय दोनों पेरिस फैशन वीक में शामिल हुई थीं। दोनों L’Oreal के ग्लोबल एंबेसडर हैं। दोनों एक साथ वहां पहुंची थीं। लेकिन वहां से लौटने के बाद आलिया भट्ट ने कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से यूजर्स को लग रहा है कि आलिया भट्ट के मन में कहीं ना कहीं ऐश्वर्या राय के लिए जलन है।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर पेरिस फैशन वीक की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। लेकिन हैरान की बात है कि इसमें एक भी तस्वीर ऐश्वर्या की नहीं है। फिर क्या। आलिया की इस हरकत पर यूजर भला कहां चुप रहने वाले थे। यूजर्स का कहना है कि ऐश्वर्या की तस्वीर ना लगाकर आलिया ने अपनी जलन सबके सामने जाहिर कर दी है।

ऐश्वर्या राय की नहीं है कोई फोटो

24 सितंबर को आलिया भट्ट ने लॉरियल पेरिस फैशन रनवे की कई फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट के अलावा कई दूसरे इंटरनेशनल स्टार्स भी हैं। लेकिन एक भी फोटो ऐश्वर्या राय की नहीं है। इस तस्वीर को देखकर रेडिट पर नई बहस शुरू हो गई है। एक यूजर ने कहा कि आलिया की इस हरकत से Jealousy का पता चलता है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि आलिया भट्ट स्पॉटलाइट शेयर नहीं करना चाहती थीं। ऐसा नहीं है कि हर यूजर ने आलिया भट्ट को निशाने पर लिया हो। कुछ ने उनका सपोर्ट भी किया है। कुछ यूजर्स ने कहा है कि यह आलिया भट्ट ने नहीं बल्कि ग्लोबल फोटो एजेंसी गेटी इमेजेज ने किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें