कमाई में Ranbir Kapoor पर भारी पड़ती हैं Alia Bhatt, दोगुनी से ज्यादा है ब्रांड वैल्यू

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor : बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की आज गुरुवार को मुंबई में शादी होने जा रही है। पिछले कुछ दिनों से उनकी प्री वेडिंग सेरेमनीज (pre-wedding ceremonies) खासी सुर्खियों में बनी हुई हैं

अपडेटेड Apr 15, 2022 पर 8:57 PM
बॉलीवुड (Bollywood) की सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ियों में शुमार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को अपने आप में भरोसेमंद सितारों में भी गिना जाता है

Alia Bhatt -Ranbir Kapoor wedding : बॉलीवुड (Bollywood) की सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ियों में शुमार आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को अपने आप में भरोसेमंद सितारों में भी गिना जाता है। भट्ट ने एक्टिंग की दुनिया में शानदार प्रदर्शन किया है और बॉलीवुड के प्रतिष्ठित परिवार से ताल्लुक रखने वाले कपूर ने भी अपने बेहतरीन एक्टिंग के लिए खासी वाहवाही बटोरी है। यह जोड़ी जल्द ही आपको एक फैंटेसी फिल्म ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएगी।

6.8 करोड़ डॉलर है आलिया की ब्रांड वैल्यू

यही नहीं, भट्ट और कपूर दोनों की अलग-अलग ब्रांड वैल्यू भी खासी अच्छी है। डफ एंड फेल्प्स की सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में भट्ट की ब्रांड वैल्यू 6.8 करोड़ डॉलर और कपूर की ब्रांड वैल्यू 2.67 करोड़ डॉलर थी।


एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने शुरू किया नया बिजनेस, लॉन्च किया किड्स वियर ब्रांड Ed-a-Mamma

अपने पोर्टफोलियो में ब्लेंडर्स प्राइड, जेएसडब्ल्यू पेंट्स और कोपिको जैसे ब्रांड्स के साथ भट्ट 2021 में सबसे ज्यादा वैल्यू वाली फीमेल सेलिब्रिटी रहीं।

इन फिल्मों में किया दमदार अभिनय

2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर के साथ बॉलीवुड में आगाज करने वाली आलिया भट्ट ने हाईवे, राजी और गंगूबाई कठियावाड़ी जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया है। गंगूबाई कठियावाड़ी का फरवरी में बर्लिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर हुआ था।

29 वर्षीय भट्ट अब नेटफ्लिक्स पर आने वाली स्पाई थ्रिलर हार्ट ऑफ स्टोन (Heart of Stone) के साथ हॉलीवुड (Hollywood) में आगाज करने जा रही हैं। इसमें वह Gal Gadot और Jamie Dornan के साथ एक्टिंग करती नजर आएंगी।

14 साल पहले कपूर ने किया था आगाज

इसके अलावा, कपूर 2007 से एक्टिंग की दुनिया में हैं। उन्होंने संजय लीला भंसाली की सावरिया फिल्म के साथ आगाज किया था, जिसमें उऩके साथ सोनम कपूर नजर आई थीं।

कपूर की दूसरी चर्चित फिल्में वेक अप सिड, अजब प्रेम की गजब कहानी, राजनीति, रॉकस्टार, बर्फी, ये जवानी है दीवानी, तमाशा, जग्गा जासूस, संजू और ऐ दिल है मुश्किल शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।