Allu Arjun Arrest: क्या है संध्या थियेटर केस, जिसमें गिरफ्तार हुए सुपरस्टार अल्लू अर्जुन

Allu Arjun Arrest: संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2: द रूल' की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी, इसी मामले में एक्टर को गिरफ्तार किया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 2:59 PM
Allu Arjun Arrest: क्या है संध्या थियेटर केस, जिसमें गिरफ्तार हुए सुपरस्टार अल्लू अर्जुन

Allu Arjun Arrest: दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर ‘पुष्पा-2 द रूल’ कमाल का प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कमाई के सभी रिकॉर्ड को तोड़ रही है। वहीं इन सब के बीच एक ऐसी खबर आती है जिससे हर कोई हैरान हो गया। पुष्पा 2 के एक्टर अल्लू अर्जुन को उनके घर से हैदराबाद पुलिस गिरफ्तार किया है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें पुलिस के साथ अल्लू अर्जुन जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें की एक्टर की गिरफ्तारी 4 दिसंबर की घटना से जुड़ी है, जब पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला के परिवार वालों ने एक्टर के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने एक्टर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से बचने के लिए एक्टर ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अपील भी की थी।

किस मामले में गिरफ्तार हुए है एक्टर


'पुष्पा 2' 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज से पहले 4 दिसंबर की रात को पुष्पा 2 का प्रीमियर शो रखा गया था। यह शो हैदराबाद के संध्या थिएटर में रखा गया था, जहां पर कई लोग फिल्म को देखने आए थे। फिल्म के प्रीमियम के दौरान देर रात को अल्लू अर्जुन थिएटर में अपने फैन्स से मिलने पहुंचे। एक्टर के पहुंचने की खबर मिलते ही अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए संध्या थिएटर में भारी भीड़ जमा हो गई थी। जिसकी वजह से वहां पर अफरा-तफरी मच गई थी। अल्लू अर्जुन को देखने के लिए लोग एक दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ने लगे जिससे वहां भगदड़ मच गई।

इस भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई और उसका आठ साल का बच्चा घायल हो गया, उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पीड़ित परिवार के घर वालों ने एक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाया था, जिसके बाद आज अल्लू अर्जुन को अरेस्ट किया गया है।

एक्टर ने खटखटाया था तेलंगाना हाईकोर्ट का दरवाजा

एक्टर अल्लू अर्जुन ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बुधवार को तेलंगाना हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने संध्या थिएटर में भगदड़ मामले में महिला की मौत होने के संबंध में अपने ऊपर दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की थी। इस याचिका के निपटारे तक एक्टर ने गिरफ्तारी सहित आगे की सभी कार्यवाही पर रोक लगाने का हाईकोर्ट से अनुरोध किया था। इस मामले की सुनवाई अभी तक नहीं हुईं है। एक्टर अल्लू अर्जुन से पहले इस केस में पुलिस ने थिएटर के मालिकों में से एक, उसके सीनियर मैनेजर और निचली बालकनी के प्रभारी को भी गिरफ्तार किया गया है।

एक्टर पर परिवार ने दर्ज करवाया था एफआईआर

4 दिसंबर की घटना के बाद, मृतका के परिवार ने चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें एक्टर का नाम भी शामिल था। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन ले गई है। पुलिस ने पांच दिसंबर को मृतका के परिवार को ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर बीएनएस एक्ट की धारा 105 और 118(1) के साथ 3(5) के तहत मामला दर्ज किया किया था। सेंट्रल जोन के डीसीपी अक्षांश यादव ने बताया था कि, "शिकायत के अनुसार, थिएटर प्रबंधन, अभिनेता अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम को आरोपी बनाया गया है।"

Allu Arjun Arrested: 'पुष्पा 2' के अभिनेता अल्लू अर्जुन गिरफ्तार, स्क्रीनिंग के दौरान महिला की मौत मामले में अरेस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।