Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को लगा बड़ा झटका, सोशल मीडिया से हटाया गया ये गाना

Pushpa 2: 'पुष्पा 2' फिल्म के गाने 'दमंते पट्टुकोरा' को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। इस गाने को टी-सीरीज चैनल पर रिलीज किया गया था। इसमें अल्लू अर्जुन और फहद फासिल के बीच का टकराव दिखाया गया था।

अपडेटेड Dec 26, 2024 पर 1:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Pushpa 2 : 'पुष्पा 2' के 'दमंते पट्टुकोरा' गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है

Pushpa 2: सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'पुष्पा 2' रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरी हुई है। 4 दिसंबर को संध्या थिएटर फिल्म के प्रीमियर के दौरान हुए भगदड़ मामले में एक्टर अल्लू अर्जुन की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। वहीं अब फिल्म के गाने को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। 'पुष्पा 2' के 'दमंते पट्टुकोरा' गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है। इस गाने को टी-सीरीज चैनल पर रिलीज किया गया था।

इस गाने को अल्लू अर्जुन द्वारा गाया गया है। इस गाने में पुष्पा (अल्लू अर्जुन) और पुलिस अधिकारी भंवर सिंह शेखावत (फहाद फासिल) के बीच तनावपूर्ण टकराव को दिखाया गया है। 24 दिसंबर को टी-सीरीज द्वारा रिलीज इस गाने के बोल्ड लिरिक्स लोगों ने काफी रिएक्शन दिए थे।

डेढ़ मिनट का है गाना


इस गाने के बोल सुकुमार ने लिखे हैं जो केवल डेढ़ मिनट का है। इस गाने में दममुंते पट्टूकोरा शेखावत (अगर हिम्मत है तो मुझे पकड़ो शेखावत!) और पट्टूकोंते वोडिलेस्था सिंडिकेट (अगर तुम मुझे पकड़ोगे तो मैं सिंडिकेट छोड़ दूंगा) जैसी बोल्ड लिरिक्स है। इस गाने के लॉन्च के समय की वजह से यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। यह ऐसे समय रिलीज हुआ जब फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन 4 दिसंबर, 2024 को संध्या थिएटर में पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ मामले को लेकर जांच के दायरे में हैं।

कितना है फिल्म का कलेक्शन

फिल्म की कमाई की बात करें तो 'पुष्पा 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ का आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं इसके दुनियाभर में कमाई की बात करें तो फिल्म ने 1500 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। 'पुष्पा 2' 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज होने की इतने दिनों बाद भी फिल्म  दुनिया भर में तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में अपनी पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिका में है।

'कानून-व्यवस्था पर कोई समझौता नहीं': Pushpa 2 भगदड़ विवाद के बीच रेवंत रेड्डी का टॉलीवुड अभिनेताओं को सख्त संदेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।