Allu Arjun: संध्या थिएटर में घायल बच्चे से अब तक क्यों नहीं मिले अल्लू अर्जुन? एक्टर ने खुद बताई ये बड़ी वजह

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन हाल ही में हैदराबाद के संध्या थिएटर में 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान हुई एक दुखद दुर्घटना के कारण जेल जाना पड़ा था। इस इवेंट में उमड़ी भीड़ के कारण हुई भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और उसका 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं अल्लू अर्जून ने जेल से बाहर आने के बाद मृत महिला के घायल बेटे को लेकर बड़ा बयान दिया है

अपडेटेड Dec 16, 2024 पर 1:28 PM
Allu Arjun: संध्या थिएटर में घायल बच्चे से अब तक मिलने क्यों नहीं मिले अल्लू अर्जुन? एक्टर ने खुद बताई ये बड़ी वजह

Allu Arjun: हैदराबाद में पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के मामले में बीते शुक्रवार यानी 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि गिरफ्तारी के बाद अल्लू अर्जुन को कुछ घंटों में जमानत भी मिल गई थी। तेलंगाना हाईकोर्ट नेएक्टर को उसी दिन जमानत दे दी थी और 14 दिसंबर की सुबह वह रिहा हो गए।

बता दें कि संध्या थिएटर में हुई भगदड़ एक महिला की मौत हो गई और उसका नौ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। बेटे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं जब अल्लू अर्जुन ने घायल बच्चे से अब तक ना मिलने पर सवाल उठाया तो उन्होंने इसका जवाब दिया है।

अल्लू अर्जुन ने क्या कहा


अल्लू अर्जुन ने 15 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि, "मैं श्री तेज के स्वास्थ्य को लेकर बहुत चिंतित हूं, जो इस दुखद घटना के बाद अपना इलाज करवा रहे हैं। एक्टर ने आगे कहा, लीगल प्रोसेस के कारण, मुझे इस समय उनसे और उनके परिवार से न मिलने की सलाह दी गई है। मेरी प्रार्थनाएँ उनके साथ हैं और मैं मेडिकल और फैमली जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी लेने के लिए पूरी तरह से कमिटेड हूं। मैं उनके जल्दी से स्वस्थ होने की कामना करता हूं, और मैं जल्द से जल्द उनसे और उनके परिवार से मिलना चाहता हूं।"

 

सर्पोर्ट के लिए फैंस को धन्यवाद कहा था

जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए एक्टर अल्लू अर्जुन ने कहा था कि, "मैं अपने प्रशंसकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। हमें मृत महिला के परिवार के लिए बेहद दुख हो रहा है। मैं व्यक्तिगत रूप से उनकी हर संभव मदद करने की कोशिश करुंगा। इसका मुझसे कोई सीधा संबंध नहीं है। यह पूरी तरह से अचानक और अनजाने में हुआ था। मैं पिछले 20 सालों से उसी थिएटर में सिनेमा देखने के लिए जा रहा हूं। इससे पहले कभी इस तरह की दुर्घटना नहीं हुई। एक्टर ने कहा मैं उन सब का आभारी हूं जो इस कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहे। आप सभी के सपोर्ट और प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।"

 

क्या था मामला

'पुष्पा 2'की रिलीज से पहले 4 दिसंबर की रात को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 का प्रीमियर शो रखा गया था। फिल्म के प्रीमियम के दौरान देर रात को अल्लू अर्जुन थिएटर में अपने फैन्स से मिलने पहुंचे। एक्टर के पहुंचने की खबर मिलते ही अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए संध्या थिएटर में भारी भीड़ जमा हो गई थी। जिसकी वजह से वहां पर अफरा-तफरी मच गई थी। अल्लू अर्जुन को देखने के लिए लोग एक दूसरे को धक्का देकर आगे बढ़ने लगे जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में एक 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई और उसका आठ साल का बच्चा घायल हो गया, उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Zakir Hussain Death: मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन, अमेरिका में चल रहा था इलाज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।