81 साल के अमिताभ बच्चन मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती, जानिए क्या है वजह

अमिताभ बच्चन ने कुछ दिनों पहले ही कौन बनेगा करोड़पति शो से अलविदा कहा था। अभी तक आई खबरों से पता चला है कि शहंशाह की एंजियोप्लास्टी होने वाली है

अपडेटेड Mar 15, 2024 पर 3:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमिताभ बच्चन की उम्र 81 साल है और अभी अस्पताल में भर्ती होने की वजह का पता नहीं चला है

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन की उम्र 81 साल है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि वो रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं या कोई और वजह है। इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन की angioplasty होने वाली है। इस मामले में ना तो बच्चन परिवार ने और ना ही अस्पताल की तरफ से कोई बयान आया है।

15 मार्च को दोपहर 12 बजे अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया ऐप पर पोस्ट किया गया था कि In gratitude ever. इसके बाद X पर शुभकामनाएं देने वालों की बाढ़ सी आ गई। सब उनके जल्दी सेहतमंद होने की दुआ कर रहे हैं।

पिछले कुछ समय से नासाज चल रही है अमिताभ बच्चन की सेहत


अमिताभ बच्चन की सेहत पिछले कुछ समय से कुछ ठीक नहीं चल रही है। हाल के साल में कई बार बिग बी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। 2023 में अमिताभ बच्चन अपनी अगली फिल्म Kalki 2989 AD की शूटिंग के दौरान हैदराबाद में घायल हो गए थे। तब उन्होंने बताया था कि उनकी पसलियां चोटिल हो गई थी। इस फिल्म में उनके साथ प्रभाष, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पटनी भी हैं। यह फिल इस साल 9 मई को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा फैन रजनीकांत के साथ उनकी अगली फिल्म 'Thalaivar 170' का भी इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इसलिए खास है क्योंकि अमिताभ बच्चन और रजनीकांत 33 साल के बाद एक साथ काम कर रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।