Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन की उम्र 81 साल है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि वो रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए हैं या कोई और वजह है। इस मामले में अभी और जानकारी का इंतजार है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक अमिताभ बच्चन की angioplasty होने वाली है। इस मामले में ना तो बच्चन परिवार ने और ना ही अस्पताल की तरफ से कोई बयान आया है।
