'धंधा करना मुझे नहीं आता...', KBC में अमिताभ बच्‍चन ने यंग बिजनेसमैन से क्‍यों बोली ये बात? जानें

क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के लेटेस्ट एपिसोड में जब हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन ने ऐसा जवाब दिया जो काफी वायरल हो रहा है। गुजरात के यंग बिजनेसमैन झील कुमार भरोदिया के सवाल के जवाब में अमिताभ बच्चन ने कहा कि, आपने गलत आदमी को चुन लिया है...। आखिर अमिताभ बच्चन ने क्यों कही ये बात, जानने के लिए पढ़े ये पूरी खबर

अपडेटेड Mar 07, 2025 पर 6:45 PM
'कौन बनेगा करोड़पति 16' में गुजरात के यंग बिजनेसमैन से काफी प्रभावित हुए बिग बी

Kaun Banega Crorepati  : 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के नए एपिसोड की शुरुआत अमिताभ बच्चन ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड से की। इसमें गुजरात के यंग बिजनेसमैन झील कुमार भरोदिया ने सबसे तेज़ जवाब देकर हॉट सीट पर जगह बनाई। जीलकुमार आईआईएम बेंगलुरु के छात्र और बिजनेसमैन हैं। उनकी कहानी ने अमिताभ बच्चन को प्रभावित किया। शो में जीलकुमार ने बताया कि, उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में अपना खुद का बिजनेस शुरू कर लिया था।

KBC में यंग बिजनेसमैन से प्रभाविक हुए बिग बी

शो में झीलकुमार भरोदिया की कहानी भी दिखाई गई। उन्होंने अपने पिता के हीरे के व्यवसाय से सीखते हुए अपने बिजनेस की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कपड़ा उद्योग और फिर सैनिटरी पैड निर्माण में कदम रखा। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में भाग लेकर वे अपने परिवार की मदद करना और अपनी पढ़ाई के खर्च को पूरा करना चाहते हैं। खास बात यह है कि उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में IIM की प्रवेश परीक्षा पास कर ली थी। इसके बाद झील कुमार को एक खास सवाल पूछा गया – भारतीय पुरुष टी20 टीम का कप्तान कौन है? उन्होंने जवाब दिया – हार्दिक पांड्या, लेकिन सही उत्तर था – सूर्यकुमार यादव। गलत जवाब देने के कारण वे सुपरपावर ‘दुगनास्त्र’ जीतने का मौका गंवा बैठे।


गुजरात के यंग बिजनेसमैन से काफी प्रभावित हुए बिग बी गुजरात के यंग बिजनेसमैन से काफी प्रभावित हुए बिग बी

बताया कैसे की अपने बिजनेस की शुरुआत

झीलकुमार ने अमिताभ बच्चन को बताया कि अपने पहले टेक्सटाइल बिजनेस के दौरान उन्होंने सीखा कि अच्छा व्यक्तित्व कितना जरूरी होता है। पहले वे अपने लुक्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे, लेकिन बाद में महसूस किया कि उनकी कम उम्र की वजह से लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते। इसके बाद उन्होंने अपने कपड़ों, ग्रूमिंग और जूतों पर खास ध्यान देना शुरू किया, ताकि लोगों पर अच्छा प्रभाव डाल सकें। जीलकुमार ने भारतीय ग्राहकों की अनोखी आदत पर चर्चा करते हुए बताया कि कपड़ों की खरीदारी के बाद उन्हें वापस करने का ट्रेंड काफी ज्यादा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि स्टूडियो में मौजूद कई लोग शायद कभी न कभी ऐसा कर चुके होंगे। उनकी बात सुनकर अमिताभ बच्चन भी जोर से हंस पड़े।

शेयर किया अपने सक्सेस मंत्रा

कपड़ा कारोबार में सफलता पाने के बाद जीलकुमार ने सैनिटरी पैड के व्यवसाय में भी कदम रखा, जो काफी सफल रहा। उन्होंने बताया कि उनका ब्रांड दूसरे ब्रांड्स के मुकाबले सस्ते दामों में सूती सैनिटरी पैड उपलब्ध कराता है, ताकि मध्यम वर्ग के परिवार भी अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पाद इस्तेमाल कर सकें। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने कई बिजनेस एक साथ संभाले। उन्होंने नए उद्यमियों को सलाह दी कि वे अपने सपनों और जरूरत के बीच सही संतुलन बनाना सीखें।

यंग बिजनेसमैन का ये फैसला सुनकर खुश हुए बिग बी

सुपर संदूक राउंड में जीलकुमार ने शानदार प्रदर्शन किया और छह सवालों के सही जवाब देकर ₹60,000 जीते। उन्होंने इस राशि का उपयोग अपनी 'आस्क द ऑडियंस' लाइफलाइन को दोबारा पाने के लिए किया, ताकि आगे आने वाले सवालों में उन्हें एक और मदद का विकल्प मिल सके।

जीलकुमार ने इस राउंड में अपने इरादों का खुलासा किया। उन्होंने फैसला किया कि चूंकि इस राउंड में 10 सवाल थे, इसलिए वे 10 महिलाओं को जीवनभर मुफ्त सैनिटरी पैड देंगे और उनकी पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। उनकी दरियादिली देखकर अमिताभ बच्चन बेहद प्रभावित हुए और मजाकिया अंदाज में बोले, "आप बिजनेस भी दिल से करते हैं!"

गलत आदमी को चुन लिया...

बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने जीलकुमार से पूछा कि उनके बिजनेस आइडल कौन हैं। झीलकुमार ने बताया कि, वे किसी एक व्यक्ति को फॉलो करने के बजाय कई सफल लोगों से सीखते हैं। उन्होंने तीन प्रेरणास्रोतों के नाम लिए, जिनमें से एक खुद अमिताभ बच्चन थे। इस पर बिग बी ने मजाक में कहा, "अरे, आपने गलत आदमी चुन लिया, मुझे तो बिजनेस करना आता ही नहीं!" जीलकुमार ने उनकी मेहनत की तारीफ करते हुए कहा, "मैं तो खुद को 82 साल की उम्र में सोच भी नहीं सकता, और आप अब भी काम कर रहे हैं! मेरी तो सिर्फ 60 साल तक की ही प्लानिंग है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।