Kaun Banega Crorepati : 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के नए एपिसोड की शुरुआत अमिताभ बच्चन ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड से की। इसमें गुजरात के यंग बिजनेसमैन झील कुमार भरोदिया ने सबसे तेज़ जवाब देकर हॉट सीट पर जगह बनाई। जीलकुमार आईआईएम बेंगलुरु के छात्र और बिजनेसमैन हैं। उनकी कहानी ने अमिताभ बच्चन को प्रभावित किया। शो में जीलकुमार ने बताया कि, उन्होंने सिर्फ 17 साल की उम्र में अपना खुद का बिजनेस शुरू कर लिया था।
