Get App

Amitabh Bachchan ने मुबई में पहली बार किया टनल से सफर, कहा – ‘चमत्कार’, देखें वीडियो

Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर मुंबई की कोस्टल रोड के बीच में बनी एक टनल का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने टनल की तारीफ करते हुए इसे चमत्कार करार दिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2024 पर 5:08 PM
Amitabh Bachchan ने मुबई में पहली बार किया टनल से सफर, कहा – ‘चमत्कार’, देखें वीडियो
Amitabh Bachchan: मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने मुंबई में समुद्र के अंदर देश की पहली टनल की यात्रा की।

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सोशल मीडिया में हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग भी है। यह वजह है कि सोशल मीडिया में कुछ भी शेयर करते ही उनकी पोस्ट वायरल होने लगती है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुंबई में समुद्र के अंदर बने देश के पहले टनल की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान बिग बी काफी आश्चर्यचकित नजर आए। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए इस यात्रा का एक वीडियो और अपना पूरा अनुभव भी शेयर किया।

वीडियो में अमिताभ बच्चन अपनी कार के जरिए टनल से जाते हुए नजर आ रहे हैं। वह कार की पिछली सीट पर बैठकर टनल का नजारा ले रहे हैं। टनल को देखकर आश्चर्यचकित हुए अमिताभ ने वीडियो को कैप्शन दिया, 'पहली बार टनल में गया, हाजी अली से पहले प्रवेश करें और मरीन ड्राइव के आधे रास्ते से बाहर...चमत्कार।

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रीट्वीट और कमेंट्स की बौछार शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इंफ्रास्ट्रक्टर के लिए सरकार की सरहाना की है। वहीं कुछ यूजर्स ने अमिताभ बच्चन से अटल सेतु पर यात्रा करने की भी अपील की है। एक यूजर ने लिखा है कि इस टनल के निर्माण के लिए महाराष्ट्र सरकार और नितिन गडकरी जी को धन्यवाद। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मुझे खुशी है कि आपको यह टनल पसंद आई। वास्तव में मुंबई की आधुनिक सड़कें अन्य जगह के मुकाबले बेहतर हैं। इसे शेयर करने के लिए बच्चन सर धन्यवाद। एक अन्य यूजूर ने लिखा है कि सर अटल टनल जरूर ट्राई करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें