अनंत अंबानी की शादी कब है? रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी मंगेतर राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होने वाली है। और इस शादी का वेन्यू BKC का जियो वर्ल्ड कंवेंशन सेंटर होगा। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी हिंदू रीति रिवाज से होंगे।
इससे पहले यह अफवाह थी कि मुकेश अंबानी अपने छोटे बेटे की शादी इंटरनेशनल वेन्यू पर करने वाले हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी मुंबई में ही हो रही है।
अंबानी परिवार ने अपने मेहमानों को Save the Date का आमंत्रण भेजना शुरू किया है। यह आमंत्रण पत्र लाल और गोल्डेन है। विवाह का कार्यक्रम तीन दिन चलेगा। मनीकंट्रोल के पास इस कार्ड की एक तस्वीर है जो हम आपको दिखा रहे हैं।
Anant Ambani Radhika Merchant’s wedding: जानिए कब से शुरू हो रहे हैं शादी के समारोह
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का समारोह 12 जुलाई को शुभ विवाह कार्यक्रम के साथ शुरू होगा। इस दिन के लिए खास ड्रेस कोड भी तय किया गया है। 12 जुलाई के समारोह में मेहमानों को भारतीय पोशाक में आना है।
13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद का कार्यक्रम है। इसके लिए खास तौर पर ड्रेस कोड तय किया गया है। इस दिन सभी मेहमान इंडियन फॉर्मल ड्रेस में शामिल होंगे।
जबकि 14 जुलाई रविवार को मंगल उत्सव यानि रिसेप्शन है। इस दिन का ड्रेस कोड भी इंडियन है।
तीनों दिन के सभा कार्यक्रम BKC के जियो वर्ल्ड सेंटर में होगा।
हिंदू रीति रिवाज से होने जा रहे इस विवाह कार्यक्रम पर पूरी दुनिया की नजर होगी।