Diljit Dosanjh-AP Dhillon: दिलजीत दोसांझ पिछले काफी समय से खबरों में बने हुए है। सिंगर अपने दिल लुमिनाटी टूर और इससे जुड़े विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। लेकिन इस बार वह एक अलग ही मामले को लेकर चर्चा में बने हुए है। दिलजीत ने अपने इंदौर कॉन्सर्ट के दौरान करण औजला और एपी ढिल्लों के भारत में अपना शो शुरू करने को लेकर बात की।
जिसके बाद हाल ही में चंडीगढ़ कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर एपी ढिल्लों ने दिलजीत पर कटाक्ष करते हुए खुद को अनब्लॉक करने को कहा। एपी ढिल्लों का यह बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दिलजीत ने भी एपी ढिल्लों के इस बयान पर अपना रिएक्शन भी दिया है।
अपने इंदौर कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने करण औजला और एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट्स को लेकर उनको बधाई देते हुए कहा, 'मेरे दो और भाईयों एपी ढिल्लों और करण औजला ने देश में टूर शुरू किया है, उनको बहुत-बहुत बधाई। ये देश में इंडिपेंडेंट म्यूजिक का टाइम शुरू हो गया है।' दिलजीत के इस बयान पर चंडीगढ़ कॉन्सर्ट में एपी ढिल्लों ने कहा, 'मैं दिलजीत भाई से बस एक छोटी सी बात कहना चाहता हूं। पहले मुझे इंस्टाग्राम पर अनब्लॉक करो और फिर मुझसे बात करो। मैं मार्केटिंग के बारे में बात नहीं करना चाहता, लेकिन पहले मुझे अनब्लॉक करो। मैं तीन साल से काम कर रहा हूँ। क्या आपने मुझे कभी किसी विवाद में देखा है?" एपी ढिल्लों के इस बयान के बाद दोनों के बीच कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हो गई।
दिलजीत ने शेयर किया पोस्ट
एपी ढिल्लों के इस बयान के बाद दिलजीत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एपी ढिल्लों प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें उनके पोस्ट दिख रहे थे। दिलजीत ने लिखा, "मैंने तुम्हें कभी ब्लॉक नहीं किया। मेरे पंगे सरकार से हो सकते हैं, कलाकारों से नहीं।" यह बात यहीं पर नहीं खत्म होती है। दिलजीत के पोस्ट के जवाब में एपी ढिल्लों ने भी एक पोस्ट शेयर किया,सिंगर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पहले और बाद की स्क्रीन रिकॉर्डिंग शेयर की, ताकि यह साबित हो सके कि वह झूठ नहीं बोल रहे हैं।
एपी ढिल्लों ने शेयर कि स्टोरी
इंस्टाग्राम की स्टोरी में यह दिख रहा है कि वह दिलजीत की आईडी नहीं देख पा रहे थे और बाद की स्टोरी में दिलजीत की इंस्टाग्राम आईडी पूरी तरह से दिखाई दे रही थी। इसके साथ ही एपी ढिल्लों ने लिखा कि, "मैं कुछ भी कहने की योजना नहीं बना रहा था, क्योंकि मुझे पता था कि हर कोई मुझसे नफरत करेगा, लेकिन कम से कम हमें पता है कि क्या सच है और क्या झूठ।" दिलजीत और एपी ढिल्लों के पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। हालांकि, दोनों के सिंगर के बीच का ये विवाद अभी तक साफ नहीं हो पाया है।
दिलजीत इस समय देश में अपने दिल-लुमिनाती टूर पर है, जिसकी शुरुआत 26 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुई थी और 29 दिसंबर को गुवाहाटी में इसका समापन होने वाला है। वहीं एपी ढिल्लों चंडीगढ़ में अपने कॉन्सर्ट से पहले नई दिल्ली और मुंबई में शो के साथ अपने द ब्राउनप्रिंट टूर का समापन किया। यह टूर 21 दिसंबर को चंडीगढ़ में समाप्त हुआ, जो 2021 में उनके पहले दौरे के बाद उनके दूसरे भारत दौरे का अंत था।