संगीतकार ए.आर. रहमान गर्दन में दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। अब उनकी अस्पताल से छुट्टी हो गई है। पहले कहा गया था कि उनके सीने में अचानक दर्द होने लगा था। इसके बाद उन्हें चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी अस्पताल से छुट्टी हो गई है और घर लौट गए हैं। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता रहमान की उम्र फिलहाल 58 साल है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एआर रहमान जब विदेश से आए तो उन्होंने गर्दन में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें सीने में दर्द हुआ था।
