Get App

एआर रहमान से अलग हो रही हैं बेगम सायरा बानो, शादी के 29 साल बाद होगा तलाक

जाने-माने संगीतकार और सिंगर एआर रहमान को लेकर चौंकानी वाली खबर सामने आई है। एआर रहमान अपनी शादी के 2 दशक बाद पत्नी सायरा बानो से अलग हो रहे हैं। एक महत्वपूर्ण व्यक्तिगत घटनाक्रम में, संगीतकार एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने अपने पति से अलग होने की घोषणा की है। दो दशक से अधिक समय से शादीशुदा जोड़े ने अभी तक इस फैसले के पीछे के कारणों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 19, 2024 पर 11:22 PM
एआर रहमान से अलग हो रही हैं बेगम सायरा बानो, शादी के 29 साल बाद होगा तलाक
एआर रहमान ने 1995 में सायरा बानो से शादी की थी।

जाने-माने संगीतकार और सिंगर एआर रहमान को लेकर चौंकानी वाली खबर सामने आई है। एआर रहमान अपनी शादी के 2 दशक बाद पत्नी सायरा बानो से अलग हो रहे हैं। एक महत्वपूर्ण व्यक्तिगत घटनाक्रम में, संगीतकार एआर रहमान की पत्नी सायरा बानो ने अपने पति से अलग होने की घोषणा की है। दो दशक से अधिक समय से शादीशुदा जोड़े ने अभी तक इस फैसले के पीछे के कारणों के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

प्रेस रिलीज के जरिए किया अलगाव का ऐलान

हाल ही में जारी की गई प्रेस रिलीज में इसका ऐलान किया गया है, जिसमें लिखा है- 'शादी के कई साल बाद सायरा ने अपने पति और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान से अलग होने का फैसला किया है। ये फैसला उन्होंने अपने रिश्ते में एक महत्वपूर्ण भावनात्मक मोड़ आने के बाद लिया है। एक-दूसरे के लिए अपने गहरे प्यार के बाद भी कपल ने पाया कि उनके रिश्ते में तनाव और कठिनाईयों ने उनके बीच भी दूरी बढ़ा दी है और दोनों के बीच एक गहरी खाई पैदा कर दी है, जिसे दोनों में से कोई भी पक्ष कम कर पाने में सक्षम नहीं है।'

सायरा ने इस बात पर भी जोर दिया है कि उन्होंने ये फैसला अपने रिश्ते में मौजूद दर्द और पीड़ा के चलते लिया है। सायरा इस चुनौतीपूर्ण समय में पब्लिक से प्राइवेसी और समझ का अनुरोध करती हैं, क्योंकि वह अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें