Arbaaz Khan करने जा रहे हैं इस मशहूर मेकअप आर्टिस्ट से शादी, Shura Khan पहुंची अर्पिता खान के घर

Arbaaz Khan Marriage: अरबाज खान अब जल्द ही दूसरा निकाह करने जा रहे हैं। जॉर्जिया से ब्रेकअप के बाद उन्हें अपने दिलों की रानी मिल ही गई। वो अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लोगों के बीच शूरा खान के साथ निकाह करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शूरा को हाल ही में अरबाज की बहन अर्पिता खान के घर के बाहर स्पॉट किया गया।

अपडेटेड Dec 24, 2023 पर 9:54 PM
2017 में अरबाज खान मलाइका अरोड़ा से अलग हुए थे।

Arbaaz Khan Marriage: मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद लंबे समय से जॉर्जिया को डेट करने की खबरें भी अरबाज खान को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। ऐसे में उनकी शादी की रिपोर्ट्स हर तरफ वायरल हो रही हैं। अरबाज एक्टर और मॉडल जॉर्जिया से नहीं बल्कि मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में शूरा को अरबाज की बहन अर्पिता के घर के बाहर स्पॉट किया गया।

सीक्रेट तरीके से करेंगे शादी

TOI के एक सॉर्स ने बताया कि दोनों ने ही ये फैसला अचानक लिया और काफी सीक्रेट तरीके से सिर्फ फैमिली मेंबर्स के बीच शादी करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो अरबाज खान की हाल ही में शूरा खान से उनकी अपकमिंग फिल्म पटना शुक्ला के सेट पर मुलाकात हुई थी।


प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के छात्रों से की बातें, ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में मदद करने की दी सलाह

सोच-विचार की वजह से राहें कर दीं अलग

2017 में अरबाज खान मलाइका अरोड़ा से अलग हुए थे। दोनों का एक बेटा भी है। अलग होने के बाद मलाइका जहां अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं इटालियन एक्टर ज़र्जिया एंड्रियानी के साथ अरबाज खान का नाम जोड़ा जाने लगा। हालांकि एक-दूसरे के बीच जारी डिफरेंसेस की वजह से से दोनों ने जल्द ही राहें अलग कर लीं। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में जॉर्जिया ने बताया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है। जॉर्जिया का मानना था कि अरबाज के साथ उनके फ्यूचर प्लान और सोच काफी अलग थी। जहां उन्हें ट्रैवल करना पसंद था वहीं अरबाज काफी अलग थे उन्हें बैठकर फिल्में देखना और डॉक्यूमेंट्रीज देखना पसंद है। मैं पूरा दिन बैठ नहीं सकती।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।