Get App

Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान मामले में NCB को चार्जशीट दाखिल करने के लिए 60 दिन की मिली मोहलत

Aryan Khan को पिछले साल 3 अक्टूबर को गोवा जाने वाले एक क्रूज जहाज से ड्रग्स की कथित जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 31, 2022 पर 6:05 PM
Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान मामले में NCB को चार्जशीट दाखिल करने के लिए 60 दिन की मिली मोहलत
हाई कोर्ट ने आर्यन खान को ड्रग्स मामले में 28 अक्टूबर को जमानत दे दी थी

Aryan Khan Drug Case: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) से जुड़े ड्रग्स केस की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की स्पेशल इंवेस्टिगेटिव टीम (SIT) को मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए मुंबई सत्र न्यायालय से 60 दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है। मामले में 2 अप्रैल तक चार्जशीट दाखिल करनी थी।

स्पेशल नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) अदालत ने गुरुवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को आर्यन खान केस में चार्जशीट पेश करने के लिए 60 दिन का और समय दिया है। NCB ने इससे पहले विशेष न्यायाधीश वीवी पाटिल के समक्ष एक आवेदन दायर कर मामले में चार्जशीट दाखिल करने के लिए 90 दिन और बढ़ाने की मांग की थी। बता दें कि आर्यन खान 2021 में सबसे ज्यादा विवादों में रहे थे।

3 अक्टूबर को NCB ने किया था गिरफ्तार

आर्यन खान को पिछले साल 3 अक्टूबर को गोवा जाने वाले एक क्रूज जहाज से ड्रग्स की कथित जब्ती के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी ने आर्यन खान समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से 18 आरोपी फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं, जबकि दो विदेशी जेल में बंद हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें