Get App

Drugs Case: आर्यन खान से SIT ने आधी रात तक की पूछताछ, कस्टडी में कैसा रहा समीर वानखेड़े टीम का बर्ताव से लेकर दोस्त और ड्रग्स से जुड़े सवाल पूछे गए

आर्यन खान को पिछले महीने जमानत मिली थी और हर हफ्ते उन्हें NCB के पास हाजिरी लगानी पड़ती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 13, 2021 पर 7:49 AM
Drugs Case: आर्यन खान से SIT ने आधी रात तक की पूछताछ, कस्टडी में कैसा रहा समीर वानखेड़े टीम का बर्ताव से लेकर दोस्त और ड्रग्स से जुड़े सवाल पूछे गए
Aryan Khan drug case. file photo

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान से NCB की स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शुक्रवार आधी रात तक पूछताछ की। SIT ने करीब एक घंटे तक आर्यन खान का बयान रिकॉर्ड किया। इससे पहले शुक्रवार दिन में आर्यन खान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साउथ मुंबई वाले दफ्तर में गए थे। पिछले महीने बेल मिलने के बाद आर्यन खान को हर हफ्ते हाजिरी लगाने नारकोटिक्स विभाग के दफ्तर में जाना पड़ता है।

इसके बाद वह NCB के डिप्टी डायरेक्टर जनरल संजय कुमार सिंह की अगुवाई वाली SIT के सामने पेश होना पड़ा। यानी साउथ मुंबई के दफ्तर से आर्यन खान नवीं मुंबई SIT के पास गए।

सूत्रों के मुताबिक, SIT ने आर्यन खान से शुक्रवार आधी रात तक पूछताछ की है। सूत्रों का कहना है कि SIT ने आर्यन खान से क्रूज पर जाने और ड्रग सप्लायर्स के साथ उनके संबंधों से जुड़ी घटनाओं के बारे में पूछताछ की है। आर्यन से उनके दोस्तों और उनकी ड्रग से जुड़ी आदतों के बारे में भी पूछताछ की।

NCB के DDG ज्ञानेश्वर ने कहा, "हमारी जांच चल रही है और हम इसे सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रहे हैं। हम चाहते हैं कि जांच जल्दी से जल्दी पूरा कर सकें। अभी हमें कुछ अहम लोगों से पूछताछ करना बाकी है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें