Get App

Aryan Khan के लग्जरी ब्रांड Dyavol X की कीमतें उड़ा देंगी होश, जानिए क्यों लग्जरी ब्रांड्स होते हैं इतने महंगे

आर्यन खान और शाहरुख खान ने हाल ही में एक लग्जरी ब्रांड को लॉन्च किया। Dyavol X रातोंरात काफी फेमस तो हो गया लेकिन लोगों को इसकी कीमतों ने काफी परेशान किया। लग्जरी ब्रांड्स की कीमत अकसर मिडिल क्लास वालों को परेशान करती रही हैं। तो आखिर लग्जरी ब्रांड्स में ऐसा क्या खास है कि इसे लेने का सपना तो सभी देखते हैं लेकिन ये सिर्फ कुछ ही लोगों के लिए बनी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 01, 2023 पर 4:29 PM
Aryan Khan के लग्जरी ब्रांड Dyavol X की कीमतें उड़ा देंगी होश, जानिए क्यों लग्जरी ब्रांड्स होते हैं इतने महंगे
अगर आप भी मन ही मन शाहरुख खान के इस खास ब्रांड के कपड़े खरीदने का सोच रहे हैं तो कीमतें जान आपके होश उड़ जाएंगे

Dyavol X: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने 30 अप्रैल को अपने खास लग्जरी ब्रांड Dyavol X को लॉन्च किया। जहां शाहरुख खान और आर्यन खान को एक ही वीडियो में देख लोग एक्साइटेड हो गए। वहीं Dyavol X को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। लोगों की एक्साइटमेंट तब निराशा में बदल गई जब उन्हें इस खास ब्रांड की कीमतों के बारे में पता चला।

अगर आप भी मन ही मन शाहरुख खान के इस खास ब्रांड के कपड़े खरीदने का सोच रहे हैं तो कीमतें जान आपके होश उड़ जाएंगे। Dyavol X की एक जैकेट की कीमत लगभग 2 लाख है, वहीं स्वैटशर्ट को 33,000 रुपए की कीमत के आस-पास बेचा जा रहा है। यानि हर कोई इस ब्रांड को अपॉर्ड नहीं कर सकता है।

आखिर लग्जरी है क्या जिसे पाने का हर कोई सपना देखता है

लग्जरी क्वालिटी का ही दूसरा नाम है। लग्जरी में उन ब्रांड्स को काउंट किया जाता है जो काफी हटकर और सबसे अलग होते हैं। उनका क्राफ्ट और डिटेलिंग उन्हें सबसे खास बनाता है। लग्जरी ब्रांड्स लोगों के लाइफस्टाइल को भी दिखाते हैं। जहां Louis Vuitton अपनी एलिगेंस के लिए जाना जाता है वहीं Diesel अपनी टफनेस और रफनेस के लिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें