बॉलिवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Adwani) और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) कथित तौर पर एक दूसरे के साथ शादी करने जा रहे हैं। कथित तौर पर सिद्धार्थ और कियारा एक दूसरे के साथ 6 फरवरी को राजस्थान में शादी के बंधन में बंधेंगे। अभी तक इन दोनों की तरफ से ही इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि मीडिया और इंटरनेट पर हर तरफ उनके शादी की खबरें चल रही हैं। इसी बीच कियारा आडवाणी को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दरअसल कियारा आडवाणी की वजह से शार्ट टैंक इंडिया के जज और भारत पे के कोफाउंडर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) का तलाक होने वाला था।
कियारा आडवाणी की वजह से होने वाला था अशनीर का तलाक
इस बात का खुलासा खुद अशनीर ने अपनी किताब दोगलापन में किया है। अशनीर ने अपनी किताब के एक चैप्टर में इस घटना के बारे में बताया है। यही नहीं अशनीर ने उस चैप्टर का नाम भी 'हाउ कियारा आडवाणी ऑलमोस्ट गॉट मी डिवोर्स्ड' दिया है। उनकी किताब के इस चैप्टर में अशनीर और उनकी पत्नी माधुरी के बीच हुई अनबन के बारे में बात की गई है।
बता दें इस विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब अशनीर ग्रोवर एक सहकर्मी से मिले और बाद में दोनों ने शादी करने की योजनाओं पर चर्चा की। ग्रोवर ने अपनी किताब में बताया कि उनके दोस्त को सीमा तपारिया की तरह से एक मैचमेकर मिला। उनके दोस्त ने बताया कि कियारा आडवाणी उनका आइडल मैच है। इस बात पर अशनीर ने अपनी मां से मजाक करते हुए कहा कि आप को पता नहीं है बाजार में आज कल क्या चल रहा है। आज के दिन शादी हो रही होती न तो कियारा आडवाणी का रिश्ता आता आपके बेटे के लिए। हालांकि भले ही यह बात अशनीर ने मजाक में कही हो लेकिन उनकी पत्नी को यह मजक बिलकुल भी पसंद नहीं आया था।
अशनीर की पत्नी हो गईं थीं उनसे खफा
इस पूरी बातचीत के बाद जब अशनीर और उनकी पत्नी फ्लाइट में थे तो उन दोनों के बीच कोई बात चीत नहीं हुई। फिर बाद में जब अशनीर ग्रोवर ने उनको मनाया और खाने के लिए बोला फिर जाकर उन दोनों की बाच चीत शुरू हुई। इस दौरान माधुरी ने अशनीर से पूछा कि क्या तुम्हें कियारा आडवाणी से शादी करनी है। फिर अलगे आधे घंटे तक माधुरी ने खूब जम कर अशनीर को कोसा और कहा कि वे उस वक्त अशनीर के साथ थीं जब वे कुछ भी नहीं थे।