Varun Dhawan: मैच हारने के बाद जब बंद कमरे में इमोशनल हो गए थे विराट, वरुण धवन ने सुनाया ये किस्सा

Varun Dhawan: विराट कोहली के करियर में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद कभी-कभी टीम को हार का सामना करना पड़ता है। एक्टर वरुण धवन ने विराट का एक ऐसा किस्सा सुनाया, जब मैच हारने के बाद कोहली काफी इमोशनल हो गए थे

अपडेटेड Dec 21, 2024 पर 4:15 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Varun Dhawan: बेबी जॉन एक्टर वरुण धवन ने विराट कोहली से जुड़ा एक किस्सा सुनाया कि कैसे विराट नॉटिंघम टेस्ट मैच हारने के बाद काफी इमोशनल हो गए थे

Varun Dhawan: विराट कोहली इस समय टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं और बॉर्डर-गवास्कर सीरीज के चौथे टेस्ट मैच की तैयारी कर रहे हैं। वहीं चौथे टेस्ट के पहले बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने विराट कोहली को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि नॉटिंघम टेस्ट में भारत की हार के बाद विराट को किस तरह से दोषी मानते हुए रोते हुए देखा गया था, भले ही उन्होंने उस दिन सबसे ज्यादा रन बनाए थे।

वरुण धवन ने हाल में दिए एक पॉडकास्ट शो में ये बात बताई। बता दें वरुण धवन इस समय अपने आने वाली फिल्म बेबी जॉन को लेकर काफी चर्चा में है। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

जब कमरे में बंद होकर रोए थे विराट


वरुण ने बताया, "यह नॉटिंघम टेस्ट के दौरान था, जब भारत मैच हार गया। जब अनुष्का वापस लौटीं तो उन्हें नहीं पता था कि विराट कहां हैं। जैसे ही वह कमरे में गईं, उन्होंने विराट को आंसू बहाते देखा। विराट खुद को हार का जिम्मेदार मान रहे थे।" फिल्म 'सुई धागा' की शूटिंग के दौरान अनुष्का शर्मा ने वरुण धवन को इस किस्से के बारे में बताया था। वरुण धवन 2018 के एजबेस्टन टेस्ट की बात कर रहे थे, जिसमें विराट ने पहली पारी में 149 और दूसरी पारी में 51 रन बनाए थे। इसके बावजूद भारत 31 रनों से हार गई। इस हार के बाद विराट ने सारी जिम्मेदारी खुद पर ले ली थी और उन्होंने खुद को टीम के खराब प्रदर्शन का कारण माना। वरुण धवन ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इस घटना के बारे में बताया।

वरुण ने की अनुष्का शर्मा की तारीफ

वहीं अनुष्का शर्मा की तारीफ करते हुए वरुण धवन ने उन्हें एक 'सच्चा इंसान' कहा, जिससे उनकी मुलाकात होने पर सभी को एक स्पेशल फिलिंग होती है। वरुण ने बताया किया कि अनुष्का की ईमानदारी कभी-कभी लोगों को असहज महसूस करा सकती है, लेकिन यही बात उन्हें स्पेशल बनाता है। बता दें कि 2018 की गर्मियों में इंग्लैंड के खिलाफ 1-4 की हार ने न केवल टीम, बल्कि कोहली के मनोबल को भी झकझोर दिया था। वहीं बाद में 2021 की इंग्लैंड सीरीज में कोहली ने 2-1 की बढ़त दिलाई, लेकिन कोविड के कारण आखिरी मैच स्थगित हो गया। जब 2022 में यह मैच खेला गया, तब तक विराट कप्तान नहीं थे और भारत ने वह मैच हारकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी।

Year Ender 2024: इंस्टाग्राम के किंग हैं विराट कोहली , टॉप-9 में बाकी के कौन हैं सितारे, देखें लिस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।