BAFTA Awards में 'कॉन्क्लेव' और 'द ब्रूटलिस्ट' का जलवा, अवॉर्ड से चूकी पायल कपाड़िया की फिल्म, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

BAFTA Awards 2025 Winners List: 78वें बाफ्टा अवॉर्ड्स का आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया गया। इस बार पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' को नॉमिनेट किया गया, लेकिन यह अवॉर्ड नहीं जीत पाई। बाफ्टा अवॉर्ड्स में 'कॉन्क्लेव' और 'द ब्रूटलिस्ट' ने चार अवॉर्ड्स अपने नाम किए

अपडेटेड Feb 17, 2025 पर 1:48 PM
BAFTA Awards 2025: पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' को नॉमिनेट किया गया, लेकिन यह अवॉर्ड नहीं जीत पाई

BAFTA Awards 2025 Winners List: दुनियाभर के दर्शकों 78वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (बाफ्टा) 2025 का बेसब्री से इंतजार था। इसका आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया गया। बाफ्टा अवॉर्ड्स सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड शोज में से एक है। भारत को इस अवार्ड शो से काफी उम्मीदें थी। इस बार बाफ्टा अवॉर्ड्स में पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' को नॉमिनेट किया गया था, लेकिन यह अवॉर्ड नहीं जीत पाई।

बाफ्टा अवॉर्ड्स में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड 'कॉन्क्लेव' को मिला। बाफ्टा अवॉर्ड्स में ब्रैडी कॉर्बेट को बेस्ट निर्देशक और एड्रियन ब्रॉडी को बेस्ट अभिनेता का पुरस्कार मिला। वहीं, 'अनोरा' फिल्म के लिए मिकी मैडिसन को बेस्ट अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया।

बाफ्टा 2025 में विनर्स की पूरी लिस्ट

    • बेस्ट फिल्म: 'कॉनक्लेव'
    • बेस्ट ब्रिटिश फिल्म: 'कॉनक्लेव'
    • बेस्ट एक्टर: एड्रियन ब्रॉडी, 'द ब्रूटलिस्ट'
    • बेस्ट एक्ट्रेस: मिकी मैडिसन 'अनोरा'
    • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: कीरन कल्किन, 'ए रियल पेन'
    • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: जो सलदाना, 'एमिलिया पेरेज'
    • बेस्ट डायरेक्टर: ब्रैडी कॉर्बेट,'द ब्रूटलिस्ट'
    • बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले - जेसी ईसेनबर्ग, 'ए रियल पेन'
    • बेस्ट आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश डेब्यू: 'नीकैप' निर्देशक रिच पेपिएट
    • बेस्ट राइजिंग स्टार (जनता द्वारा वोट किया गया): डेविड जोंसन
    • बेस्ट एडाप्टेड स्क्रीन प्ले: पीटर स्ट्रॉघन, 'कॉन्क्लेव'
    • बेस्ट एडिटिंग: 'कॉन्क्लेव'
    • बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म: 'एमिलिया पेरेज'
    • बेस्ट म्यूजिकल स्कोर: डैनियल ब्लमबर्ग, 'द ब्रूटलिस्ट'
    • बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: लोल क्रॉली, 'द ब्रूटलिस्ट'
    • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: 'विकेड'
    • बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: 'विकेड'
    • बेस्ट साउंड: 'ड्यून: पार्ट 2'
    • बेस्ट कास्टिंग:'एनोरा'
    • बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: 'ड्यून: पार्ट 2'
    • बेस्ट मेकअप और हेयर: 'द सब्सटेंस'
    • सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म: 'वालेस और ग्रोमिट: वेंजेंस मोस्ट फाउल'
    • बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट फिल्म: रॉक, पेपर, सिजर
    • बेस्ट ब्रिटिश शॉर्ट एनीमेशन: 'वांडर टू वंडर'
    • सर्वश्रेष्ठ चिल्ड्रेन एंड फैमिली फिल्म: 'वालेस और ग्रोमिट: वेंजेंस मोस्ट फाउल'
    • सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री: 'सुपर/मैन: द क्रिस्टोफर रीव स्टोरी'
    • सिनेमा में उत्कृष्ट ब्रिटिश योगदान: 'मेडिसिनेमा'
    • बाफ्टा फेलोशिप: वारविक डेविस


इस साल 'कॉन्क्लेव' और 'एमिलिया पेरेज' को सबसे ज्यादा 12 और 11 कैटेगरीज में नॉमिनेट किया गया। 78वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (बाफ्टा) में 'कॉन्क्लेव' ने बेस्ट फिल्म सहित चार अवॉर्ड्स अपने नाम किए। 'द ब्रूटलिस्ट' ने भी 'कॉन्क्लेव' के बराबर चार अवॉर्ड जीते।

Kim Sae Ron Death: कौन थीं साउथ कोरियन एक्ट्रेस किम से-रॉन? जिनका 24 साल की उम्र में घर पर मिला शव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।