BAFTA Awards 2025 Winners List: दुनियाभर के दर्शकों 78वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स (बाफ्टा) 2025 का बेसब्री से इंतजार था। इसका आयोजन लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में किया गया। बाफ्टा अवॉर्ड्स सिनेमा जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड शोज में से एक है। भारत को इस अवार्ड शो से काफी उम्मीदें थी। इस बार बाफ्टा अवॉर्ड्स में पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट' को नॉमिनेट किया गया था, लेकिन यह अवॉर्ड नहीं जीत पाई।
