Credit Cards

Bappi Lahiri: मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Bappi Lahiri Death: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्‍पी लहिरी का मुंबई में जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया है। बप्पी लहरी की उम्र 69 साल थी

अपडेटेड Feb 16, 2022 पर 9:09 AM
Story continues below Advertisement
संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन

Bappi Lahiri Death: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) का 16 फरवरी को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वो 69 साल के थे। बताया जा रहा है कि बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पिछले साल बप्पी दा को कोरोना वायरस भी हुआ था। 1980 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में बप्पी का अहम योगदान था।

बप्पी दा का जन्म 17 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। बप्पी लहरी ने अपने अलग अंदाज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। लोगों के बीच उनकी पहचान एक ऐसे संगीतकार की है, जो हमेशा सोने के आभूषणों से लदे रहते हैं। उन्होंने अपने सफर के दौरान कई हिट सॉन्ग गाए हैं।

बप्पी लहिरी को बॉलीवुड का पहला रॉक स्टार सिंगर भी कहा जाता है। उनके दो संतान हैं। बप्पी लहरी 1980 और 1990 के दशक में वर्दत, डिस्को डांसर, नमक हलाल, शराबी, डांस डांस, कमांडो, साहेब, गैंग लीडर, सैलाब जैसे फिल्मी साउंडट्रैक के साथ लोकप्रिय हुए थे। उन्होंने अमर संगीत, आशा ओ भालोबाशा, अमर तुमी, अमर प्रेम, मंदिरा, बदनाम, रक्तलेखा, प्रिया जैसी बंगाली फिल्मों में हिट गाने दिए। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना 'भंकस' 2020 की फिल्म 'बागी 3' के लिए था। बिग बॉस 15 में आखिरी बार स्क्रीन पर नजर आए थे।


बप्पी लाहिरी का असली नाम आलोकेश लाहिरी था। बप्पी लाहिरी का जन्म कलकत्ता में शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा वाले परिवार में हुआ था। उनके पिता अपरेश लाहिरी एक प्रसिद्ध बंगाली गायक थे और उनकी मां, बंशोरी लाहिरी एक संगीतकार और एक गायिका थीं, जो शास्त्रीय संगीत और श्यामा संगीत में पारंगत थीं। वह उनकी इकलौती संतान थे।

लाहिरी जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं- अशोक पंडित

बप्पी लहिरी के निधन पर फिल्म मेकर अशोक पंडित ने ट्वीट किया है, ''रॉकस्टार बप्पी लाहिरी जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरा पड़ोसी अब नहीं रहा। आपका संगीत हमेशा हमारे दिलों में रहेगा।

वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा, "बप्पी लाहिरी जी का संगीत सर्वांगीण था और विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था। उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद रहेगा। उनके निधन से दुखी हूं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।