Get App

Bappi Lahiri: मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Bappi Lahiri Death: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्‍पी लहिरी का मुंबई में जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया है। बप्पी लहरी की उम्र 69 साल थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2022 पर 9:09 AM
Bappi Lahiri: मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन, 69 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
संगीतकार और गायक बप्पी लहरी का निधन

Bappi Lahiri Death: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और संगीतकार बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) का 16 फरवरी को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वो 69 साल के थे। बताया जा रहा है कि बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। पिछले साल बप्पी दा को कोरोना वायरस भी हुआ था। 1980 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में बप्पी का अहम योगदान था।

बप्पी दा का जन्म 17 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। बप्पी लहरी ने अपने अलग अंदाज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। लोगों के बीच उनकी पहचान एक ऐसे संगीतकार की है, जो हमेशा सोने के आभूषणों से लदे रहते हैं। उन्होंने अपने सफर के दौरान कई हिट सॉन्ग गाए हैं।

बप्पी लहिरी को बॉलीवुड का पहला रॉक स्टार सिंगर भी कहा जाता है। उनके दो संतान हैं। बप्पी लहरी 1980 और 1990 के दशक में वर्दत, डिस्को डांसर, नमक हलाल, शराबी, डांस डांस, कमांडो, साहेब, गैंग लीडर, सैलाब जैसे फिल्मी साउंडट्रैक के साथ लोकप्रिय हुए थे। उन्होंने अमर संगीत, आशा ओ भालोबाशा, अमर तुमी, अमर प्रेम, मंदिरा, बदनाम, रक्तलेखा, प्रिया जैसी बंगाली फिल्मों में हिट गाने दिए। उनका आखिरी बॉलीवुड गाना 'भंकस' 2020 की फिल्म 'बागी 3' के लिए था। बिग बॉस 15 में आखिरी बार स्क्रीन पर नजर आए थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें