Get App

Bholaa Colection: अजय देवगन की फिल्म का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन, क्या तोड़ पाएगी पठान का रिकॉर्ड?

अजय देवगन (Ajay Devgan) की एक्शन पैक्ड फिल्म भोला (Bholaa) 30 मार्च 2023 को गुरुवार के दिन रिलीज हुई थी। इस ऐक्शन पैक्ड फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के पहले ही दिन यानी गुरुवार को भोला ने ओपनिंग डे पर 11.20 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। शुक्रवार को भी इस फिल्म ने 7.40 करोड़ रुपये कमाए थे

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Apr 01, 2023 पर 9:30 PM
Bholaa Colection: अजय देवगन की फिल्म का कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन, क्या तोड़ पाएगी पठान का रिकॉर्ड?
अजय देवगन की एक्शन पैक्ड फिल्म भोला 30 मार्च 2023 को गुरुवार के दिन रिलीज हुई थी।

भारत और बॉलीबुड के सबसे चहेते अभिनेताओं में से एक अजय देवगन (Ajay Devgan) की एक्शन पैक्ड फिल्म भोला (Bholaa) ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। यह फिल्म 30 मार्च 2023 को गुरुवार के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। पहले ही दिन यानी गुरुवार को भोला ने ओपनिंग डे पर 11.20 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। शुक्रवार को भी इस फिल्म ने 7.40 करोड़ रुपये कमाए थे। पिछले दो दिनों में भोला ने कुल 18.60 करोड़ करोड़ रुपये की कमाई की है।

सिंगल स्क्रीन में खूब पसंद की जा रही है Bholaa

आम तौर पर जब भी कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज होती है तो इसकी 50 फीसदी कमाई मल्टीप्लेक्स और बाकी की 50 फीसदी कमाई दूसरे थियेटर्स से होती है। वहीं भोला ने सिंगल स्क्रीन थियेटर्स में 60 फीसदी तक की कमाई की है। वहीं अगर रानी मुखर्जी की हालिया रिलीज फिल्म मिसएज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे की बात करें तो इस फिल्म की 70 फीसदी कमाई मल्टीप्लेक्स से हुई है।

अप्रैल में पूरा महीने मिलेगा एंटरटेनमेंट का तगड़ा डोज, नेटफ्लिक्स और एमेजॉन प्राइम सहित ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं ये फिल्में और वेबसीरीज

शनिवार और रविवार को बढ़ सकते हैं कमाई के आंकड़े

सब समाचार

+ और भी पढ़ें