Bhool Bhulaiyaa 3 में होगी धक-धक गर्ल संग विद्या बालन की एंट्री, रुह बाबा की होगी वापसी

Bhool Bhulaiyaa 3 से फिर एक बार रुह बाबा सबको हंसाते-हंसाते डराने आए हैं। कार्तिक आर्यन के अलावा इस फिल्म में बॉलीवुड की दो लीडिंग लेडीज को कास्ट किया गया है। माधुरी दीक्षित के साथ विद्या बालन तीसरे पार्ट में नजर आने वाली हैं। जानिए क्या है अनीस बज्मी का मास्टरप्लान-

अपडेटेड Feb 13, 2024 पर 1:58 PM
भूल भुलैया 3 की स्टारकास्ट में माधुरी दीक्षित के साथ विद्या बालन भी आएंगी नजर

Bhool Bhulaiyaa 2 में कियारा आडवाणी, तबू और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की तिकड़ी को लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म पर्दे पर हिट भी रही। ऐसे में मेकर्स तीसरे पार्ट को लाने की तैयारी में है। भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन तो होंगे ही लेकिन साथ में धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और द डर्टी पिक्चर से एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाली विद्या बालन भी होंगी। विद्या बालन (Vidya Balan) भूल भुलैया के पहले भाग में मेन लीड में थीं। ऐसे में भूल भुलैया 3 में उनकी वापसी से  पर्दे पर भूचाल आने वाला है।

Bhool Bhulaiyaa 3 की स्टारकास्ट

फिल्म में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन का किरदार क्या रहेगा इस पर कोई अपडेट नहीं मिली है। सॉर्सेस की मानें तो माधुरी दीक्षित और विद्या बालन पर्दे पर भूत बनकर सबके दिल दहलाने वाली हैं। यानी एक रुह बाबा और दो भूत। दो लीडिंग लेडीज को स्क्रीन में एकसाथ लाना मेकर्स के लिए काफी रिस्की काम है। वैसे इनमें से कुछ भी अभी तक कंफर्म नहीं हो पाया है।

भूल भुलैया से अक्षय कुमार हुए बाहर

अक्षय कुमार के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। खिलाड़ी कुमार के फिल्म से बाहर होने पर डायरेक्टर अनीस बज्मी ने भी दुख जाहिर किया। कहते हैं कि अक्षय कुमार भूल भुलैया 3 का हिस्सा नहीं है। मैं उनके साथ काम करने के लिए मरा जा रहा हूं पर क्या करूं अभी साथ में काम करने के लिए कोई स्क्रिप्ट नहीं है। आगे जरूर मैं उनके साथ काम करूंगा। बता दें भूल भुलैया 3 की शूटिंग 10 मार्च से शुरू होने वाली है। हालांकि ये डेट भी अभी तक डायरेक्टर की ओर से फिक्स नहीं की गई है।

मोदी की गारंटी: अब डॉलर के लिए नहीं होना होगा परेशान, इन 16 देशों में अपने UPI से कर पाएंगे पेमेंट


हॉरर कॉमेडी फिल्मों में भूल भुलैया का दबदबा

2022 में रिलीज हुई भूल भुलैया एक हॉरर कॉमेडी है। इस फिल्म में कार्तिक आर्न, कियारा आडवाणी और तबू ने काफी कमाल की एक्टिंग की थी। इस फिल्म ने 180 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में राजपाल यादव जैसे दिग्गज कॉमिक आर्टिस्ट भी थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।