Bigg Boss 17: टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 17वां सीजन हर दिन मजेदार होता जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इसे होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस के घर पर इन दिनों नए धमाके हो रहे हैं। शो हमेशा सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स अब इसमें एक और ट्विस्ट लेकर आए हैं। बी-टाउन के फेवरेट ओरहान अवात्रामणी उर्फ ओरी बिग बॉस 17 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री मिल गई है। सलमान खान ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। ओरी भी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। ओरी एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो बॉलीवुड सेलेब्स के चहेते हैं।
इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एंट्र कंफर्म की तो जाह्नवी कपूर, शिखर पहरिया, वीर पहरिया और शनाया कपूर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने रिएक्शन देना शुरु कर दिया है।
बिग बॉस के प्रोमो में ओरी आए नजर
बिग बॉस 17 के नए प्रोमो में होस्ट सलमान खान ओरी की एंट्री कराते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में देखा जा सकता है कि ओरी अपने ढेर सारे सूटकेसेस लेकर स्टेज पर आते हैं। जिसे देखकर सलमान खान के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती है। सलमान खान ने कहा कि हम यहां सबको सम्मान के साथ भेजते हैं। आप सामान के साथ जा रहे हैं। ओरी सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की डेब्यू फिल्म फर्रे की स्क्रीनिंग में नजर आए थे। ओरी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी दो तस्वीरें बिग बॉस 17 के होस्ट सलमान खान के साथ शेयर की है। जिसके साथ कैप्शन में लिखा - मैं यहां छोड़ रहा हूं..
इस पर पहला रिएक्शन उनकी दोस्त जाह्नवी कपूर का आया। उन्होंने लिखा, क्या दुनिया तैयार है। वहीं वीर पहरिया ने लिखा, टाइगर सांप के साथ। शिखर पहरिया ने लिखा, आप ओरी के पीछे ओरी आपके पीछे टू मच फन। इसके अलावा शनाया कपूर और भूमि पेडनेकर ने फायर इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है।
इन स्टार्स की होगी बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री ?
ओरी के अलावा बिग बॉस के लिए और भी कई स्टार्स का नाम सामने आया है। इस लिस्ट में आदिल दुर्रानी और राखी सावंत का नाम भी शामिल है। वहीं, अनुपमा फेम निधि की भी शो में एंट्री हो सकती है। इसके साथ ही बिग बॉस के पहले हफ्ते में बाहर हुई सोनिया बंसल भी एक बार फिर शो में नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी किसी ने भी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं शेयर की है।