Bigg Boss 17: टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 17वां सीजन हर दिन मजेदार होता जा रहा है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इसे होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस के घर पर इन दिनों नए धमाके हो रहे हैं। शो हमेशा सुर्खियों में बना हुआ है। मेकर्स अब इसमें एक और ट्विस्ट लेकर आए हैं। बी-टाउन के फेवरेट ओरहान अवात्रामणी उर्फ ओरी बिग बॉस 17 में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री मिल गई है। सलमान खान ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है। ओरी भी इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। ओरी एक ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जो बॉलीवुड सेलेब्स के चहेते हैं।
