Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस 17 को मिला अपना नया विनर, मुनव्वर फारुकी ने जीता फैंस का दिल

Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस के नए विनर को जनता ने भर-भर के वोट दिए। बिग बॉस का फिनाले सितारों से भरा था। सभी एविक्टेड कंटेस्टेंट्स से लेकर भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, अरबाज खान और सोहेल खान भी फिनाले में नजर आए। ऐसे में बिग बॉस 17 की ट्रॉफी पर कब्जा मुनव्वर का ही रहा।

अपडेटेड Jan 29, 2024 पर 12:36 AM
Story continues below Advertisement
बिग बॉस के विनर ने जीता भारत का दिल, देखिए कौन बना विनर

Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस में करारी नोक झोंक और तगड़े एविक्शंस के बाद इस साल के नए सीजन का नाम अनाउंस हो गया है। पहले टॉप 5 में से अरुण श्रीकांत (Arun Srikanth) बाहर हुए। इसके बाद बिग बॉस ने विनर रेस से अंकिता लोखंडे को बाहर किया। इसके बाद टॉप 2 में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) तो पहुंचे गए लेकिन मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) का सफर वहीं खत्म हो गया। आखिर में मुनव्वर फारुकी सीजन के विनर रहे।

सभी पुराने कंटेस्ट्स थे मौजूद

विक्की जैन, ईशा, समर्थ पहले ही बेघर हो गए थे। तीनों ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। जहां विक्की जैन को अंकिता लोखंडे को अनदेखा करने के लिए ट्रोल होना पड़ा। वहीं दूसरी महिलाओं और घर के लोगों के प्रति उसकी सहानुभूति देख तो कई लोगों का दिल पिघल जाता। कुल मिलाकर अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस में जमकर घर-घर खेला। कभी पति से नाराज तो कभी सास की डांट। वहीं मुनव्वर फारुकी जिन्हें लॉक अप सीजन 1 के विनर के तौर पर जाना जाता है कुछ वक्त के लिए जैसे गुम ही हो गए।

Megatherm Induction IPO : 29 जनवरी को खुलेगा 54 करोड़ का SME आईपीओ, ग्रे मार्केट में जबरदस्त डिमांड


मुनव्वर फारुकी की हुई जीत

अपनी लव लाइफ के पब्लिक होते ही मुनव्वर फारुकी को समझ ही नहीं आया। करण कुंद्रा के मोरल सपोर्ट के बाद उन्हें थोड़ा हौंसला मिला। कुल मिलाकर मुनव्वर के लिए हाइप काफी बनी हुई थी। सोशल मीडिया पर उनके फेवर में लोग खड़े थे। आखिर डोंगरी वाले के लिए प्यार कैसे कम हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।