Get App

Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस 17 को मिला अपना नया विनर, मुनव्वर फारुकी ने जीता फैंस का दिल

Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस के नए विनर को जनता ने भर-भर के वोट दिए। बिग बॉस का फिनाले सितारों से भरा था। सभी एविक्टेड कंटेस्टेंट्स से लेकर भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, अरबाज खान और सोहेल खान भी फिनाले में नजर आए। ऐसे में बिग बॉस 17 की ट्रॉफी पर कब्जा मुनव्वर का ही रहा।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2024 पर 12:36 AM
Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस 17 को मिला अपना नया विनर, मुनव्वर फारुकी ने जीता फैंस का दिल
बिग बॉस के विनर ने जीता भारत का दिल, देखिए कौन बना विनर

Bigg Boss 17 Winner: बिग बॉस में करारी नोक झोंक और तगड़े एविक्शंस के बाद इस साल के नए सीजन का नाम अनाउंस हो गया है। पहले टॉप 5 में से अरुण श्रीकांत (Arun Srikanth) बाहर हुए। इसके बाद बिग बॉस ने विनर रेस से अंकिता लोखंडे को बाहर किया। इसके बाद टॉप 2 में अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) और मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) तो पहुंचे गए लेकिन मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) का सफर वहीं खत्म हो गया। आखिर में मुनव्वर फारुकी सीजन के विनर रहे।

सभी पुराने कंटेस्ट्स थे मौजूद

विक्की जैन, ईशा, समर्थ पहले ही बेघर हो गए थे। तीनों ने लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। जहां विक्की जैन को अंकिता लोखंडे को अनदेखा करने के लिए ट्रोल होना पड़ा। वहीं दूसरी महिलाओं और घर के लोगों के प्रति उसकी सहानुभूति देख तो कई लोगों का दिल पिघल जाता। कुल मिलाकर अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस में जमकर घर-घर खेला। कभी पति से नाराज तो कभी सास की डांट। वहीं मुनव्वर फारुकी जिन्हें लॉक अप सीजन 1 के विनर के तौर पर जाना जाता है कुछ वक्त के लिए जैसे गुम ही हो गए।

Megatherm Induction IPO : 29 जनवरी को खुलेगा 54 करोड़ का SME आईपीओ, ग्रे मार्केट में जबरदस्त डिमांड

मुनव्वर फारुकी की हुई जीत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें