Sharda Sinha: बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती, खाने-पीने में हो रही तकलीफ

Bihar News: बिहार की लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उनके इलाज के लिए दिल्ली AIIMS में भर्ती किया गया है। जहां तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें ICU में भर्ती करना पड़ा है। उनको खाने-पीने में काफी तकलीफ हो रही है

अपडेटेड Oct 26, 2024 पर 4:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Sharda Sinha news: लोक गायिका शारदा सिन्हा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें दिल्ली AIIMS के ICU में भर्ती करना पड़ा है। अचानक शरदा सिन्हा की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद रिश्तेदारों ने उन्हें AIIMS में भर्ती करवाया है। लोक गायिका शारदा सिन्हा को पिछले कुछ दिनों से खाने-पीने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था। तबीयत बिगड़ने पर शनिवार की सुबह ही उन्हें दिल्ली एम्स में एडमिट करना पड़ा है।

पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी तबीयत

जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत पिछले कई दिनों से खराब चल रही थी। शनिवार सुबह तब उनको एम्स में भर्ती कराया गया जब उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। वहीं आपको बता दें कि फिलहाल उनकी इलाज ICU में चल रहा है। अभी तक शारदा सिन्हा की स्वास्थ्य को लेकर अस्पताल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। वहीं कुछ रिपोर्ट की माने तो शारदा सिन्हा की तबीयत कई दिनों से खराब चल रही थी। उनको खाने-पीने में काफी दिक्कत हो रहा था।


छठ गीतों के साथ ही कई सारी फिल्मों में दे चुकी है आवाज

ऐसा कोई व्यक्ति नहीं होगा जिसने शारदा सिन्हा के छठ के गीत ना सुने हो। कुछ ही दिनों में छठ का पर्व शुरू होने वाला ऐसे में अचानक बिगड़ना बिहार ही नहीं बल्कि उन सभी लोगों के लिए शोक की तरह है जो शारदा सिन्हा को पसंद करते हैं। शारदा सिन्हा ने जहां छठ के कई सारे गीत गाए हैं तो वहीं उन्होंने विवाह और फिल्मी गीतों को भी गा कर लोगों का मनोरंजन किया है। शारदा सिन्हा ने सलमान खान के पहले फिल्म 'मैंने प्यार किया' में अपनी आवाज दी है। इसके अलावा उन्होंने कई सारी अन्य फिल्मों में अपनी आवाज दी है। 1919 में उन्हें भारत सरकार की तरफ से पद्द श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं 2018 में उनको भारत के तीसरे सबसे उच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से भी सम्मानित क्या जा चुका है।

सितंबर में हुई थी पति की मृत्यु

वहीं आपको बताते चलें कि पिछले महीने ही 22 सितंबर को लोक गायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा (80) का निधन हो गया था। वह घर में ही गिर गए थे। आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उसके बाद पूरे सिन्हा परिवार में शोक का बादल छा गए थे। अब उसके बाद यू शारदा सिन्हा की तबीयत खराब होना परिवार के लिए काफी दुख का पल है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।