Sharda Sinha news: लोक गायिका शारदा सिन्हा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें दिल्ली AIIMS के ICU में भर्ती करना पड़ा है। अचानक शरदा सिन्हा की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद रिश्तेदारों ने उन्हें AIIMS में भर्ती करवाया है। लोक गायिका शारदा सिन्हा को पिछले कुछ दिनों से खाने-पीने में काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा था। तबीयत बिगड़ने पर शनिवार की सुबह ही उन्हें दिल्ली एम्स में एडमिट करना पड़ा है।
