Get App

अगले जन्म में गोविंदा की पत्नी नहीं बनना चाहती...सुनीता आहूजा ने अपनी पर्सनल लाइफ पर किया चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड स्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट से अपनी शादी और पर्सनल लाइफ के बारे में बड़ा खुलासा किया है। शादी के 37 साल बाद सुनीता ने खुलासा किया कि गोविंदा और वो दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं। एक्टर के साथ में ना रहने के पीछे का सुनीत ने कारण भी बताया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 10, 2025 पर 4:03 PM
अगले जन्म में गोविंदा की पत्नी नहीं बनना चाहती...सुनीता आहूजा ने अपनी पर्सनल लाइफ पर किया चौंकाने वाला खुलासा
सुनीता आहूजा ने अपनी शादी और पर्सनल लाइफ के बारे में बड़ा खुलासा किया है

Sunita Ahuja On Govinda :  मायानगरी मुंबई से अक्सर ब्रेकअप, तलाक और कपल्स के एक-दूसरे के अलगाव की खबरें आती रहती हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे कपल्स हैं, जो तलाक लेकर अलग हो चुके हैं। वहीं, कई ऐसे भी कपल्स हैं, जो शादीशुदा होकर भी अलग-अलग घरों में रहते हैं। वहीं एक जमाने में बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जो उनके फैंस के लिए भी हैरानी वाली बात है।सुनीता आहूजा ने एक पॉडकास्ट में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

सुनीता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सुनीता आहूजा ने पॉडकास्ट में अपनी शादी के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि, वह और गोविंदा अलग-अलग घरों में रहते हैं। सुनीता ने बताया कि पिछले कुछ सालों में उनके रिश्ते में किस तरह से बदलाव आया है, खासकर अब जबकि उनकी शादी को 37 साल हो चुके हैं। 1987 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने फिलहाल दो अलग-अलग घरों में रह रहे हैं। सुनीता और उनके बच्चे एक फ्लैट में रहते हैं, जबकि गोविंदा सड़क के उस पार एक बंगले में रहते हैं। सुनीता ने बताया कि गोविंदा के व्यस्त शेड्यूल के कारण उनके रहने की व्यवस्था बदल गई है। वह अक्सर मीटिंग के बाद देर तक रुकते हैं और दोस्तों के साथ मिलते-जुलते हैं, जबकि सुनीता अपने बच्चों के साथ शांत जीवन जीना पसंद करती हैं।

गोविंदा से अलग रहती हैं उनकी वाइफ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें