बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव हुए फ्रॉड के शिकार, उनके PAN कार्ड पर किसी और ने लिया इतने रुपये का लोन

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने बताया कि उनके पैन कार्ड से जुड़ी जानकारियों का इस्तेमाल कर किसी अनजान शख्स ने उनके नाम पर लोन ले रखा है

अपडेटेड Apr 02, 2022 पर 1:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव के PAN कार्ड पर किसी और ने लिया लोन

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने शनिवार को बताया कि वह पैन कॉर्ड से जुड़े एक फ्रॉड (PAN Card Fraud) का शिकार हो गए हैं। राजकुमार राव ने बताया कि उनके पैन कार्ड से जुड़ी जानकारियों का इस्तेमाल कर किसी अनजान शख्स ने उनके नाम पर लोन ले रखा है।

37 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि इस फ्रॉड के चलते उनके क्रेडिट स्कोर खराब हो गया है और उन्होंने क्रेडिट इन्फॉर्मेशन ब्यूरो इंडिया लिमिटेड (CIBIL) के अधिकारियों को एक लेटर लिखकर इस मामले को देखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- इंफोसिस रूस में अपने सभी ऑफिस बंद करेगा, कंपनी के साथ पत्नी के लिंक होने से ऋषि सुनक पर दबाव बढ़ा


'शाहिद' फिल्म में अपने अभिनय के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुके राजकुमार राव ने शनिवार को किए ट्वीट में कहा, "फ्रॉड अलर्ट! मेरे पैन कार्ड का दुरुपयोग हुआ है और किसी ने 2,500 रुपये का छोटा लोन मेरे नाम पर ले रखा है। इसके चलते मेरे सिबिल स्कोर पर असर पड़ा है। CIBIL से अपील है कि कृपया वो इस गलती को ठीक करने और इसके खिलाफ उचित कदम उठाए।"

CIBIL के अधिकारिक ट्ववीटर हैंडल ने अभी तक इस मामले में राजकुमार राव को कोई रिप्लाई नहीं दिया है। आप राजकुमार राव के ट्वीट को नीचे देख सकते हैं-

सनी लियोनी भी हो चुकी हैं फ्रॉड का शिकार

इससे पहले फरवरी महीने में एक्ट्रेस सनी लियोनी ने भी पैन लोन फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई थी। सनी लियोनी ने बताया था कि उनके पैन नंबर पर किसी शख्स ने बिना उनकी जानकारी के 2,000 रुपए का लोन लिया है और इसकी वजह से उनका सिबिल स्कोर खराब हुआ है।

पिछले कुछ समय से बढ़ रही हैं ऐसी शिकायतें

किसी दूसरे व्यक्ति के पैन पर लोन लेने की शिकायतें पिछले कुछ समय से लगातार बढ़ती जा रही है। घोटाले के शिकार हुए कई लोगों को अब एजेंट्स के कॉल आ रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों के नाम शो कॉज नोटिस भी जारी हुए हैं। हाल ही में पत्रकार आदित्य कालरा ने 13 फरवरी को ट्विटर पर बताया कि धनी ऐप से उनके नाम पर लोन लिया गया है, जिसके लिए उन्होंने आवेदन ही नहीं दिया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।