सोशल मीडिया पर करोड़ों कमाती हैं बॉलीवुड हसीनाएं, जानिए प्रियंका चोपड़ा समेत कई एक्ट्रेस की कमाई

आज के समय में फिल्मी और टीवी सितारों की पॉपुलैरिटी मापने का सबसे शानदार जरिया सोशल मीडिया है। सोशल मीडिया पर किस स्टार की कितनी फैन फॉलोइंग है इससे ये आसानी से पता लगाया जा सकता है। यहां हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस की, जो सोशल मीडिया पर सबसे अधिक पॉपुलर हैं। इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म से करोड़ों रुपये छाप रही हैं

अपडेटेड Mar 06, 2023 पर 2:44 PM
बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर पोस्ट करके करोड़ों रुपये की कमाई भी कर रही हैं

सोशल मीडिया ने इन दिनों लोगों की जिंदगी बदलकर रख दी है। लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम और WhatsApp पर अपने निजी जीवन की बहुत सारी चीजें शेयर करते हैं। उनके ऐसा करने की वजह अपने बारे में लोगों को बताना और दूसरों का हाल-चाल जानना होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड की हसीनाएं इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के बदले में करोड़ों रुपये की कमाई कर लेती हैं। कहने का मतलब ये हुआ कि इस पोस्ट से वो पॉपुलर ही नहीं हो रही है। बल्कि मालामाल भी हो रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्टा, दीपिका पादुकोण जैसी कई एक्ट्रेस इंस्टाग्राम के जरिए बंपर कमाई कर रही हैं।

वक्त बदला है, वक्त के साथ इंडस्ट्री और कमाई का जरिया भी खूब बदला है। पहले टीवी पर ऐड से कमाई करने वाले ये फिल्मी सितारे अब अपने-अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर भी जमकर कमाई करते हैं। आइए जानते हैं किनकी ब्रैंड वैल्यू कितनी है, किन्हें एक प्रमोशनल पोस्ट से कितने रुपये मिलते हैं?

कमाई के मामले में टॉप पर प्रियंका चोपड़ा


साल 2021 में सामने आई यूके की हॉपर एचक्यू की रिपोर्ट के मुताबिक टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेसेज इंस्टाग्राम पर किसी के फेवर में पोस्ट करने के बदले में बहुत मोटी रकम लेती हैं। इस कड़ी में टॉप पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 7.92 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। अपनी इस लोकप्रियता की वजह से वे इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के बदले में 3 करोड़ रुपये तक चार्ज कर लेती हैं।

दीपिका पादुकोण

इस कड़ी में दूसरे पायदान पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर लाखों लोग फॉलो करते । वे भी प्रियंका चोपड़ा की तरह हॉलीवुड की कई फिल्मों में कई बड़े किरदार निभा चुकी हैं। इंस्टाग्राम पर हर एक पोस्ट के बदले में 1.5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।

Happy Holi 2023: रंगभरी होली पर भेजिए बधाई भरे मैसेज, पढ़ने वाले भी झूमकर कहेंगे हैप्पी होली

जानिए कैटरीना की फीस

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की विक्की कौशल के साथ शादी हो चुकी है। दोनों हैप्पी मैरिड कपल हैं। कैटरीन कैफ को इंस्टाग्राम पर करीब 7.9.2 करोड़ लोग फॉलो करते हैं। वो कई बड़ी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वे इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने के लिए करीब 1 करोड़ रुपये तक लेती हैं।

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने कम समय में ही इंडस्ट्री में अपनी धाक जमा ली है। एक से बढ़कर एक फिल्में कर कम उम्र में उन्होंने सफलता का परचम फहराया है। आज के समय में वह हर दूसरे कलाकारों के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं। आलिया की डिमांड न सिर्फ फिल्मों में बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी है। गंगूबाई और RRR जैसी धमाकेदार हिट फिल्में दे चुकीं आलिया भट्ट बॉलीवुड की सबसे महंगी स्टार बन चुकी हैं। हर एक पोस्ट के लिए लाखों रुपये लेती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।