Get App

Udit Narayan: विवाद के बीच 'द रोशन्स' की सक्सेस पार्टी में नजर आए उदित नारायण, लोगों ने किया मजेदार कमेंट

Udit Narayan: कुछ दिन पहले सिंगर उदित नारायण का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला फैन को लाइव कॉन्सर्ट के दौरान 'किस' करते हुए दिखे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सिंगर की काफी आलोचना हुई थी। हाल ही में वह 'द रोशन्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज' की सक्सेस पार्टी में पहुंचे, जहां पैपराजी ने उनसे कई सवाल किए

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2025 पर 9:25 AM
Udit Narayan: विवाद के बीच 'द रोशन्स' की सक्सेस पार्टी में नजर आए उदित नारायण, लोगों ने किया मजेदार कमेंट
Udit Narayan: हाल ही में सिंगर उदित नारायण 'द रोशन्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज' की सक्सेस पार्टी में नजर आए

Udit Narayan: बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण पिछले काफी समय से चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर सिंगर का वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वह एक महिला फैन को लाइव कॉन्सर्ट के दौरान 'किस' करते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद से सिंगर की काफी आलोचना हुई थी।

हाल ही में सिंगर उदित नारायण 'द रोशन्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज' की सक्सेस पार्टी में नजर आए थे। जहां पर पैपराजी ने सिंगर से कई सवाल किए।

'द रोशन्स' की सक्सेस पार्टी में नजर आए सिंगर

किस विवाद के बीच सिंगर उदित नारायण "द रोशन्स डॉक्यूमेंट्री सीरीज" की सक्सेस पार्टी में गए थे। जहां पर पैपराजी ने मजाक में उदित नारायण से कहा, "सर, एक किस हो जाए।" इस पर सिंगर ने कोई रिएक्शन नहीं दिया और मुस्कुराकर कर वहां से चले गए। उदित का यह वीडियो रेडिट पर काफी वायरल हुआ है। वहीं इस वीडियो पर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें