Get App

Brahmastra: आलिया-रणबीर की ब्रह्मास्त्र फिल्म हुई रिलीज, ओपनिंग जानकर रह जाएंगे हैरान, जानें पहले दिन की कमाई

Brahmastra: इस फिल्म का प्रमोशन बहुत बड़े स्तर पर हुआ है, इसलिए फिल्म पर अच्छा प्रदर्शन करना का भी दबाव था। शुरुआती रुझान बताते हैं कि रिस्पांस पॉजिटिव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 10, 2022 पर 9:27 AM
Brahmastra: आलिया-रणबीर की ब्रह्मास्त्र फिल्म हुई रिलीज, ओपनिंग जानकर रह जाएंगे हैरान, जानें पहले दिन की कमाई
आलिया-रणबीर की फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हो गई है।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) ने रिलीज के दिन ही जबरदस्त ओपनिंग की। 410 करोड़ रुपए की इस फिल्म को पूरा होने में सालों लग गए। इस फिल्म का प्रमोशन बहुत बड़े स्तर पर हुआ है, इसलिए फिल्म पर अच्छा प्रदर्शन करना का भी दबाव था। शुरुआती रुझान बताते हैं कि रिस्पांस पॉजिटिव है। विश्लेषकों का कहना है कि रणबीर के लिए यह उनका अब तक का सबसे बड़ा ओपनर है। यहां तक ​​कि संजू से भी बड़ा।

ट्रेड एनालिस्ट का अनुमान है कि मेगा-बजट फिल्म के पहले दिन 35-40 करोड़ कमाने की संभावना है। जबकि 2018 में रिलीज हुई संजू ने पहले दिन 34.50 करोड़ की कमाई की थी।

एनालिस्ट ने क्या कहा?

Mint के मुताबिक, ट्रेड एनालिस्ट सुमित कदेल ने ट्वीट किया, ब्रह्मास्त्र पहले दिन 35 करोड़ रुपए तक पहुंचने के लिए तैयार है। दिल्ली और मुंबई के प्रदर्शकों का कहना है कि यह आंकड़ा आसानी से 40 करोड़ रुपए के करीब भी हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें