Bull Painting: बिग बी के घर में लगी पेंटिंग की कीमत सुन हो जाएंगे हैरान, इतने पैसों से मुंबई में खरीद सकतें हैं 2 BHK

यह पेंटिंग पंजाब के धूरी में पैदा हुए मशहूर कलाकार मंजीत बावा (1941-2008) ने बनाई है

अपडेटेड Nov 11, 2021 पर 4:20 PM
Amitabh Bull Painting (Twitter)

बच्चन परिवार (Bachchan Family) फैंस के पसंदीदा में से एक है। उनके द्वारा शेयर की जाने वाली हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। इस दिवाली (Diwali 2021) भी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को विश करते हुए एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपने पूरे परिवार की एक फोटो शेयर किया, जिसमें उनके साथ जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा थीं।

पूरे बच्चन परिवार की यह तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, लेकिन किसी अलग कारण से और वो थी बैकग्राउंड में एक बैल की पेंटिंग, जिसने ज्यादातर इंटरनेट यूजर्स का ध्यान खींचा।

कई फैंस तो इस पेंटिंग पर खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पाए। जबकि कुछ ने मजाक में पूछा कि क्या यह पेंटिंग मजनू भाई (फिल्म वेलकम से अनिल कपूर का किरदार) ने बनाई है? तो वहीं कुछ ने इस पेंटिंग की खासियत के बारे में भी पूछा।


अमिताभ बच्चन के NFT कलेक्शन ने मचाई धूम, भारत में मिली अब तक की सबसे अधिक बोलियां

वैसे आपको बता दें कि यह पेंटिंग पंजाब के धूरी में पैदा हुए मशहूर कलाकार मंजीत बावा (1941-2008) ने बनाई है। इस पेंटिंग की कीमत 4 करोड़ रुपए बताई जा रही है, क्या हुआ कीमत सुनकर आप हैरान हो गए ना!

इतनी कीमत में आप आसानी से मुंबई के फैंसी लोकेशन में 2 BHK खरीद सकते हैं, या यहां तक ​​कि एक हॉलिडे होम ले सकते हैं, जिसका आप पहाड़ों में सपना देख रहे हैं।

इस बीच, अमिताभ बच्चन ने भी अपने घर में एक बैल पेंटिंग होने के महत्व को बताया। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा, "दोस्तों, बुल पेंटिंग शक्ति, ताकत, गति और आशावाद का प्रतीक है। इसे ऑफिस या घर के बहुतायत कोने में रखने से किसी की आर्थिक स्थिति में बुल रन लाने में मदद मिलती है। यह परम लाभ, सफलता और वृद्धिशील समृद्धि का प्रतीक है।"

बिग बी ने आगे कहा, "जब घर में, लिविंग रूम में या ऑफिस में इसे रखा जाता है, तो यह आपके लिए दूसरे के बुरे इरादों से आपकी रक्षा करने में मदद करता है। यह आपको नकारात्मक ऊर्जा वाले लोगों से बचाता है।"

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।