Year End 2024: साल 2024 को खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। यह साल बॉलीवुड के लिए कई सिलेब्रिटीज के लिए काफी खास रहा है, क्योंकि इस साल कई कपल के घर में एक नन्हा मेहमान आया है। साल 2024 में कई फेमस एक्ट्रेसेस ने बच्चे को जन्म दिया है। इसके साथ ही उन्होंने मदरहुड को एक्सपीरियंस किया। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में कई फेमस कपल इस साल पेरेंट्स बने हैं। आइए जानते हैं इस साल कौन-कौन से सिलेब्रिटीज के घर में बेबी हुआ है। इस लिस्ट में कई टॉप एक्ट्रेसेस भी शामिल है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर में 8 सितंबर 2024 को बेटी का जन्म हुआ। कपल ने अपनी बच्ची का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। वहीं कपल अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी न्यू पेरेंट्स बनने के अनुभव को शेयर करते रहते हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के घर 15 फरवरी, 2024 को बेटे का जन्म हुआ, कपल ने अपने बेटे का नाम अकाय कोहली रखा है। विराट और अनुष्का का दूसरा बच्चा है, इससे पहले साल 2021 में एक्ट्रेस ने वामिका कोहली को जन्म दिया था।
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल ने 18 फरवरी, 2024 को एक सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया कि वह जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले है। जिसके बाद 3 जून, 2024 को कपल ने आधिकारिक तौर पर अपनी बच्ची के जन्म की घोषणा की।
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर
'12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने फरवरी 2024 में एक बेटे को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। हाल ही में एक्टर ने अपने परिवार को समय देने के लिए फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक लेने की घोषणा की है।
कैमरून डियाज और बेनजी मैडेन
हॉलीवुड एक्ट्रेस कैमरून डियाज और संगीतकार बेनजी मैडेन के घर 22 मार्च, 2024 को बच्चे का जन्म हुआ, कपल ने जिसका नाम कार्डिनल मैडेन रखा। अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जोड़े ने दूसरी बार माता-पिता बनने की घोषणा की। इससे पहले साल 2020 में कपल ने अपनी बेटी रैडिक्स के जन्म की घोषणा की थी।
पॉप स्टार सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर ने इसी साल एक बच्चे के माता-पिता बने हैं। हैली बीबर ने एक बेटे को जन्म दिया है। शादी के 6 साल बाद कपल की यह पहली संतान है। इस जोड़े ने अपने बेटे की एक झलक सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ शेयर की।
यामी गौतम ने फरवरी 2024 में अपनी फिल्म 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वह प्रेग्नेंट है। एक्ट्रेस ने अपने प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्मों में काम किया। यामी गौतम और आदित्य धर के घर 10 मई, 2024 को एक नन्हें मेहमान का आगमन हुआ, एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया।
'हीरामंडी' और 'मिर्जापुर' में अपने काम के लिए मशहूर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और अली फजल के घर 16 जुलाई 2024 को बेटी का जन्म हुआ। कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। यह कपल इस समय पेरेंटिंग को एक्सपीरियंस कर रहा है।