चंडीगढ़ में रैपर बादशाह के लाउंज के बाहर धमाका, देर रात विस्फोटक फेंक कर फरार हुए बदमाश

Chandigarh Blast: Sevillee में हमले के बाद बदमाशों ने ठीक 30 मीटर की दूरी पर De Orra क्लब को भी निशाना बनाया और इसी तरह का विस्फोटक फेंका। दोनों घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इलाके को सुरक्षित करने और विस्फोटों की जांच करने के लिए काम कर रही है

अपडेटेड Nov 26, 2024 पर 2:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
चंडीगढ़ में रैपर बादशाह के लाउंज के बाहर धमाका, देर रात विस्फोटक फेंक कर फरार हुए बदमाश

मंगलवार तड़के चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में रैपर बादशाह के बार और लाउंज सेविले के बाहर एक विस्फोट हुआ। यह घटना कथित तौर पर सुबह 3 बजे के आसपास हुई, जब दो अज्ञात बदमाशों ने लाउंज के बाहर एक विस्फोटक पदार्थ फेंका और वहां से फरार हो गए। विस्फोट से लाउंज की खिड़कियों के शीशे टूट गए, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और फोरेंसिक टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और घटना की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 26 पुलिस जांच कर रही है।

Sevillee में हमले के बाद बदमाशों ने ठीक 30 मीटर की दूरी पर De Orra क्लब को भी निशाना बनाया और इसी तरह का विस्फोटक फेंका। दोनों घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इलाके को सुरक्षित करने और विस्फोटों की जांच करने के लिए काम कर रही है।

CCTV फुटेज के अनुसार, एक व्यक्ति क्लबों पर देसी बम फेंकते हुए और भागता हुए दिखाई दिया। विस्फोट से नाइट क्लब के सामने के हिस्सों नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि फिलहाल पुलिस जांच चल रही है।


जिस रेस्टोरेंट के बाहर विस्फोट हुआ, उनमें से एक कर्मचारी ने कहा कि जब उन्होंने विस्फोट की आवाज सुनी तो कर्मचारी अंदर ही थे। पूरन नाम के कर्मचारी ने ANI को बताया, "एक जोरदार विस्फोट की आवाज सुनकर हम बाहर आए। दरवाजे के शीशे टूट गए, जिसके बाद हमने पुलिस से शिकायत की। जब धमाका हुआ तो रेस्टेरोंट के अंदर 7-8 कर्मचारी मौजूद थे। कोई घायल नहीं हुआ। CCTV काम नहीं कर रहा है। यह घटना सुबह करीब 3:15 बजे हुई, जब रेस्टोरेंट बंद था।"

मोदी की यात्रा से पहले हुआ धमाका

चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में रैपर बादशाह के सेविले लाउंज के बाहर ये विस्फोट ऐसे समय हुआ है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिसंबर को शहर में आने वाले हैं। उनकी यात्रा से पहले इन धमाकों ने पुलिस की चिंताओं को बढ़ा दिया है।

Indian Express ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम के लिए एक सुरक्षा दल के एक या दो दिन के भीतर चंडीगढ़ पहुंचने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय अधिकारियों के लिए अलर्ट मोड तेज हो जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।