Chhaava Advance Booking: साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनेगी 'छावा'? एडवांस बुकिंग में ही कर डाली इतनी कमाई

Chhaava Advance Booking: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। 14 फरवरी को रिलीज होने वाली इस हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटेड है। इसका असर इसकी एडवांस बुकिंग में भी दिख रहा है, प्री टिकट सेल में फिल्म में करोड़ो की कमाई कर ली है

अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 8:21 AM
Chhaava Advance Booking: छावा फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, एडवांस बुकिंग में फिल्म के 2 लाख से टिकट बिक चुके हैं

Chhaava Advance Booking: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्म छावा रिलीज से पहले ही चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी एक्साइटेड है, जिसका असर इसकी एडवांस बुकिंग पर भी दिख रहा है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 14 फरवरी वैलेंटाइन डे के दिन रिलीज किया जा रहा है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग में ही छावा फिल्म ने करोड़ों में कमाई कर ली है। एडवांस बुकिंग में फिल्म के 2 लाख से टिकट बिक चुके हैं। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा से बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है।

एडवांस बुकिंग में बिके लाखों टिकट


छावा फिल्म की बुकिंग 8 फरवरी को शुरू हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छावा ने भारत में पहले दिन के लिए अब तक 2.32 लाख से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं। इस हिसाब से फिल्म की शुरुआती कमाई 6.74 करोड़ रुपये के करीब बताई जा रही है, जो ब्लॉक सीट्स जोड़ने पर 8.42 करोड़ रुपये तक जा सकती है। हालांकि फाइनल कलेक्शन आना बाकी है, लेकिन यह बैड न्यूज के 8.3 करोड़ की ओपनिंग को पीछे छोड़ सकती है।

छावा कर सकती है साल की सबसे बड़ी ओपनिंग

इस साल स्काई फोर्स, इमरजेंसी और देवा जैसी कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। जिसमें अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ने 12.25 करोड़, शाहिद कपूर की देवा ने 5.5 करोड़ और कंगना रनौत की इमरजेंसी ने 2.5 करोड़ की ओपनिंग की थी। छावा भी शानदार शुरुआत के साथ 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो सकती है।

किस पर आधारित है फिल्म की कहानी

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी छावा मराठा राजा संभाजी की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल राजा संभाजी के रोल में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना महारानी येसुबाई की भूमिका निभा रही हैं। अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी फिल्म में मूख्य किरदारों में हैं। यह फिल्म शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा पर आधारित है। हिस्टोरिकल बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म में ऑडियंस को दमदार एक्शन-ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

Ed Sheeran ने Arijit Singh के साथ की स्कूटी की सवारी, वीडियो हुआ वायरल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।