Get App

Coldplay कॉन्सर्ट में गूंजा 'वंदे मातरम', क्रिस मार्टिन ने जसप्रीत बुमराह के लिए गाया स्पेशल गाना, वीडियो वायरल

Coldplay: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिस मार्टिन ने अपने कोल्डप्ले बैंड के साथ शानदार परफॉर्मेंस देकर फैंस का दिल जीत लिया। गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने 'वंदे मातरम' गाना गाया। इसके साथ ही सिंगर ने भारतीय स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी काफी तारीफ की। सिंगर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 27, 2025 पर 10:05 AM
Coldplay कॉन्सर्ट में गूंजा 'वंदे मातरम', क्रिस मार्टिन ने जसप्रीत बुमराह के लिए गाया स्पेशल गाना, वीडियो वायरल
Chris Martin ने रविवार शाम अहमदाबाद में अपने शो के दौरान 'वंदे मातरम' गाना गाया

Coldplay: क्रिस मार्टिन ने अपने बैंड कोल्डप्ले के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार परफॉर्मेंस दी। क्रिस मार्टिन ने रविवार शाम अहमदाबाद में अपने शो के दौरान सबको हैरान कर दिया। जब उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर 'वंदे मातरम' और 'मां तुझे सलाम' गाया, इस शो को डिस्नी+ हॉटस्टार ने लाइव स्ट्रीम किया था।

इस दौरान पूरा स्टेडियम तालियों की गूंज से भर गया। सिंगर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसके साथ ही क्रिस मार्टिन ने भारतीय स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी काफी तारीफ की।

बुमराह के लिए क्रिस मार्टिन ने गाया गाना

अहमदाबाद में हुए शो में क्रिस मार्टिन ने भारतीय स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की काफी तारीफ की और उनके लिए एक गाना भी गाया। इस गाने को सुनने के लिए बुमराह वहां शो में मौजूद थे। सिंगर क्रिस मार्टिन ने जसप्रीत बुमराह को दुनिया का सबसे बेहतरीन गेंदबाज बताते हुए कुछ खास लाइनें गाईं। क्रिस मार्टिन ने, “जसप्रीत, मेरे प्यारे भाई। क्रिकेट के पूरे दुनिया में सबसे बेहतरीन गेंदबाज, हमें मजा नहीं आता, तुम्हें इंग्लैंड के खिलाफ विकेट पर विकेट गिराते हुए देखना।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें