Comedian Sunil Pal Kidnapped: सुनील पाल का हुआ था अपहरण, पत्नी ने पुलिस में की थी शिकायत, जानें पूरा मामला

Sunil Pal Kidnapped: मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के लापता होने की खबर सामने आई थी। इससे हर कोई हैरान रह गया था। पत्नी ने मुंबई पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में सनील पाल सामने आए और पुलिस को फोन कर बताया कि उनका अपहरण हो गया है। इस मामले में आज वो प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देंगे

अपडेटेड Dec 04, 2024 पर 12:42 PM
Story continues below Advertisement
Sunil Pal Kidnapped: लापता होने के कुछ ही घंटों बाद सुनील ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया।

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के लापता होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद उनके फैंस में चिंता की लकीरें खिंच गईं। उनकी पत्नी ने मुंबई के सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में लापता (गुमशुदगी) की शिकायत दर्ज करा दी थी। इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सुनील पाल ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और बताया कि लापता नहीं, बल्कि उनका अपहरण हो गया था। बताया जा रहा है कि सुनील पाल ने खुद मुंबई पुलिस को फोन कर इस बात की जानकारी दी है। उनक अपहरण कैसे हुआ, इस पूरे मामले में पाल आज (4 दिसंबर 2024) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देंगे।

दरअसल, ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ के विजेता रहे सुनील पाल पिछले कुछ समय से अपने एक शो के लिए मुंबई से बाहर थे। उन्होंने 3 दिसंबर को अपने घर लौटने की बात कही थी, लेकिन घर नहीं लौटे और उनका फोन भी बंद था। उनकी पत्नी ने कई बार फोन किया। लेकिन सुनील से कोई संपर्क नहीं हो सका। ये सब देखकर वो काफी चिंतित हो गईं और पुलिस से मदद मांगी।

सुनील पाल बताएंगे कैसे हुआ अपहरण


सुनील पाल का कहना है कि वो गायब नहीं बल्कि उनका अपहरण हुआ था। जूम से खास बातचीत में सुनील ने कहा कि वो दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट के जरिए रवाना हो रहे हैं। फिलहाल वो आज (4 दिसंबर) मुंबई आएंगे। इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देंगे। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि मुंबई पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की, लेकिन मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी। सांताक्रूज पुलिस ने सुनील के करीबी दोस्तों और सहयोगियों से पूछताछ की। फिलहाल अपहरण किसने किया है ये अब तक पता नहीं चल पाया है।

सुनील पाल टीवी से लेकर बॉलीवुड में कर चुके हैं काम

बता दें कि सुनील पाल टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के भी फेमस कॉमेडियन में से एक माने जाते हैं। उन्होंने साल 2005 में ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ जीता था। इसी के बाद उनका करियर और वह खुद आगे बढ़ते चले गए। सुनील पाल ने 2010 में अपनी खुद की एक फिल्म ‘भावनाओं को समझो’ का निर्देशन भी किया था। इस फिल्म में कई बड़े कॉमेडियनों ने काम किया था। जिसमें जॉनी लीवर, राजू श्रीवास्तव, कपिल शर्मा और दूसरे बड़े नाम शामिल थे।

Pushpa 2: रिलीज होने से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर आई पुष्पा 2 की आंधी, 12 घंटे में बिके इतने लाख टिकट

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 04, 2024 11:27 AM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।