मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के लापता होने की खबर सामने आई थी। इसके बाद उनके फैंस में चिंता की लकीरें खिंच गईं। उनकी पत्नी ने मुंबई के सांताक्रुज पुलिस स्टेशन में लापता (गुमशुदगी) की शिकायत दर्ज करा दी थी। इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सुनील पाल ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया और बताया कि लापता नहीं, बल्कि उनका अपहरण हो गया था। बताया जा रहा है कि सुनील पाल ने खुद मुंबई पुलिस को फोन कर इस बात की जानकारी दी है। उनक अपहरण कैसे हुआ, इस पूरे मामले में पाल आज (4 दिसंबर 2024) प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देंगे।